Adipurush: ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में हुआ कुछ ऐसा, दर्शक बोले…

Adipurush: साउथ सुपरस्‍टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ सिनेमाघरों में दस्‍तक दे चुकी है. बता दें कि यह फिल्‍म आज (16 जून) को थिएटर्स में रिलीज हुई है. राम भक्त रामायण पर आधारित इस फिल्म को देखने के लिए ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए थिएटर्स के अंदर प्रवेश कर रहे है.

थिएटर्स हाउसफुल हैं. लेकिन, एक बंदर ने बिना टिकट के ही थिएटर में एंट्री कर ली, शायद बंदर को पता था कि आदिपुरुष के मेकर्स ने पहले से ही एक टिकट उसके आराध्य ‘भगवान हनुमान जी’ के लिए रिजर्व रखी है. बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘आदिपुरुष’ को दिखाने वाले एक थिएटर के अ्रदर बंदर को आते हुए देखा गया है.

दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक सिनेमाघर में पर्दे पर ‘आदिपुरुष’ दिखाई जा रही थी और हॉल दर्शकों की भीड़ से भरा हुआ था. इस बीच एक बंदर थिएटर में दीवार के सहारे प्रवेश कर गया और पर्दे की ओर देखने लगा. जहां, फिल्म चल रही थी.

बदंर को देखते ही दर्शक उत्साहित हो उठे और ‘जय श्री राम’ के नारों से सिनेमाघर गूंजने लगा. फैंस का कहना है कि थिएटर में भगवान हनुमान स्वयं फिल्म देखने आए थे. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि भगवान हनुमान ने फिल्म को देखकर आशीर्वाद दिया है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version