मशहूर एक्टर का महज 40 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान, खास दोस्त की इमोशनल पोस्ट ने सबको रुलाया

Mumbai: मलयालम टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने माने मशहूर एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. सिद्धार्थ ने महज 40 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. पिछले दो सालों से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गए. उनकी मौत की जानकारी एक्ट्रेस सीमा जी नायर ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी.

परिवार में माँ और एक छोटा भाई

सीमा पिछले दो सालों से एक ढाल की तरह सिद्धार्थ के साथ उनकी बीमारी में साथ देने खड़ी रही और उनके इलाज में हर संभव मदद कर रही थीं. सिद्धार्थ के परिवार में उनकी माँ और एक छोटा भाई है. एक्टर के पिता का निधन कुछ साल पहले ही हो गया था, जिसके बाद अब सिद्धार्थ के जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सीमा ने अपने नोट में लिखा, “सारी उम्मीदें खत्म हो गईं… सिद्धार्थ अब उस दुनिया में चले गए हैं जहां कोई दर्द नहीं है.

सीमा जी नायर के सेवा भाव की सराहना

मैं उसे बचाने के लिए लगातार लड़ती रही, लेकिन शायद भगवान को उनकी तकलीफ और मंजूर नहीं थी.” अभिनेता किशोर सत्या ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सीमा जी नायर के सेवा भाव की सराहना की और बताया कि इंडस्ट्री ने हमेशा सिद्धार्थ की जरूरतों में साथ दिया. सिद्धार्थ त्रिशूर के चलाकुडी के रहने वाले थे. उन्होंने ‘कस्तूरीमन’ और ‘भाग्यजातकम्’ जैसे सुपरहिट मलयालम सीरियल्स के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई.

कॉलेज के दिनों में थिएटर से की थी शुरुआत 

बचपन से ही अभिनय का शौक रखने वाले सिद्धार्थ ने कॉलेज के दिनों में थिएटर से शुरुआत की थी. उन्होंने एक प्रेजेंटर (एंकर) के तौर पर भी काम किया और फिर टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई. वहीं सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री भी सदमे में है. खबर सुनने के बाद हर किसी की आंख नम हैं किसी को भी उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा,

इसे भी पढ़ें. महिला आरक्षण बिल: विधानसभा पर अपर्णा यादव का प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This

Exit mobile version