महिला आरक्षण बिल: विधानसभा पर अपर्णा यादव का प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है. शुक्रवार की देर रात राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध-प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित इस बिल के पास न होने से महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है.

अपर्णा ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी की वजह से महिला आरक्षण बिल अटका हुआ है. उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्यों ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर भी प्रदर्शन किया. महिला आयोग की ओर से इस मामले में शनिवार को बड़ा प्रदर्शन करने की बात भी कही गई है.

प्रदर्शन के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि भाजपा वाले लगभग 12 करोड़ महिलाओं वाले उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन करने के लिए कम से कम 12 महिलाओं को तो भेजते.

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले- आधी आबादी को उनका वाजिब हक नहीं मिला

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आजादी के बाद से आधी आबादी को उनका वाजिब हक नहीं मिला. महिला आरक्षण की पहल का पूरा देश सराहना कर रहा है. अब इस विधेयक के विरोधियों को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा.

More Articles Like This

Exit mobile version