मशहूर गजल सिंगर पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pankaj Udhas Death: फिल्मी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. भारत के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का आज निधन हो गया. उन्होंंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. पंकज उधास को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था. उनका इलाज मुंबई के अस्पताल में चल रहा था, जहां पर उन्होंने आखिरी सांस ली. पंकज उधास के निधन से फिल्मी जगत में शोक की लहर है.

फेमस गजल गायक पंकज उधास ने एक से बढ़कर एक गजलों को गाया था. उनके गजल आज के समय में भी लोगों की जुबां पर है. सिंगर को पदमश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है. सिंगर के निधन की खबर सामने आने के बाद कोई भी विश्वास नहीं कर पा रहा है कि पंकज उधास हम सबके बीच नहीं रहे. पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को हुआ था.

जानकारी दें कि पंकज उधास को ‘चिट्ठी आई है’ से काफी लोकप्रियता मिली थी. सिंगर के कई गजल लोगों की जुबां पर आज भी हैं. पंकज उधास की तबीयत पिछले काफी समय से खराब चल रही थी. इस बीच आज उन्होंने सभी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version