मशहूर इंफ्लुएंसर और सिंगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अपार्टमेंट में मृत पाई गईं लूला लहफा

Mumabi: इंडोनेशियाई मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और सिंगर लूला लहफा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. वह 23 जनवरी को साउथ जकार्ता स्थित एसेंस धर्मवांग्सा कॉम्प्लेक्स में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. लूला के परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है. वहीं इस खबर ने सामने आते ही उनके फैंस और फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है.

स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही थीं लूला

हालांकि यह भी सामने आया है कि लूला कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं और इसी कारण उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लूला लहफा 23 जनवरी को अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 18:44 WIB के आस-पास अपार्टमेंट के एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा. इसके बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई.

मामले की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई. फिलहाल पोल्डा मेट्रो जया की टीम इस केस की गहराई से छानबीन कर रही है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. लूला लहफा की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने उनके शव को फातमावती अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम और अन्य मेडिकल जांच की जा रही है.

सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं लूला

पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है. लूला लहफा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं. इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 3.3 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो उनके कंटेंट और टैलेंट के दीवाने थे. वह न सिर्फ एक इंफ्लुएंसर थीं बल्कि अपनी मधुर आवाज के लिए भी पहचानी जाती थीं. उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत साउंडक्लाउड से की थी, जहां उनके गानों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

बहुत कम उम्र में ही बना ली थी खास पहचान

बाद में उन्होंने अपनी म्यूजिक एल्बम भी रिलीज की, जिसे श्रोताओं का खूब प्यार मिला. उनकी आवाज और पर्सनैलिटी दोनों ही लोगों को काफी पसंद आती थीं. 1999 में जन्मी लूला लहफा ने बहुत कम उम्र में ही सोशल मीडिया और म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बना ली थी. महज 26 साल की उम्र में वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी थीं.

इसे भी पढ़ें. 5-Day Work Week की मांग को लेकर बैंक यूनियनों ने 27 जनवरी को देशभर में हड़ताल करने का किया ऐलान

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version