बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली फेमस एक्ट्रेस का 66 साल की उम्र में निधन, कैंसर ने ली जान

Louisiana: ‘द यंग एंड द रेस्टलेस’ और ‘सिस्तास’ में बेहतरीन अदाकारी से पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस डी फ्रीमैन का 66 साल की उम्र में निधन हो गया है. परिवार के मुताबिक 2 अप्रैल 2026 को डी फ्रीमैन की मौत हो गई. वह स्टेज 4 फेफड़ों के कैंसर से जूझ रही थी.  डी फ्रीमैन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक बयान में अभिनेत्री के परिवार ने अपने दुख को जाहिर किया है.

बीमारी के दौरान मिले समर्थन के लिए आभार

परिवार ने फ्रीमैन को उनकी बीमारी के दौरान मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया. बयान में कहा गया, ‘परिवार की ओर से, हम बहुत दुख के साथ यह खबर आपके साथ शेयर कर रहे हैं कि डी का 2 अप्रैल, 2026 को कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बाद निधन हो गया.’ इस संदेश में फैंस और शुभचिंतकों को भी धन्यवाद दिया गया.

लोगों से मिले प्यार से बहुत भावुक

इसमें बताया गया कि फ्रीमैन लोगों से मिले प्यार से बहुत भावुक हो गई थीं. परिवार ने उन्हें याद करते हुए लिखा ‘यह जानकर वह बहुत हैरान और खुश थीं कि कितने लोग उनकी परवाह करते थे और उनके लिए दुआ कर रहे थे.’ 6 जून, 1959 को लुइसियाना में जन्मी डी फ्रीमैन का मनोरंजन जगत में आने से पहले अलग करियर था. उन्होंने छह साल तक यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स में सेवा की.

रेडियो डीजे के रूप में किया काम

इसके बाद वह जापान चली गईं, जहां उन्होंने एक रेडियो डीजे के रूप में काम किया. फ्रीमैन ने 1995 में टीवी सीरीज ‘कोच’ के जरिए ऑन-स्क्रीन डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘द एक्स-फाइल्स’, ‘डेक्स्टर’ और ‘बोन्स’ जैसे शो में नजर आईं.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तान पर कर्ज का दबाव: UAE ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का कर्ज, बढ़ा आर्थिक संकट

Latest News

Weather Update: दिल्ली-UP समेत 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट.

More Articles Like This

Exit mobile version