Entertainment News: Pushpa 2 के सेट से ‘श्रीवल्ली’ का फर्स्ट लुक आया सामने, रेड साड़ी में दिखीं रश्मिका मंदाना, देखें वीडियो

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: र राइज‘ (Pushpa 1) ने दुनियाभर में तगड़ी कमाई की थी. यह साउथ सुपरस्टार अल्‍लू अर्जुन की पहली मूवी है, जिसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया था. न सिर्फ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी, बल्कि इसने कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किया था. पुष्पा’ के बाद ही बॉलीवुड में भी रश्मिका के नाम की चर्चा होने लगी. वहीं अब अल्‍लू अर्जुन के फैंस के लिए एक गुड न्‍यूज है.

बता दें कि अल्लू अर्जुन की मूवी ‘पुष्पा: द रूल’ (पुष्पा 2) को लेकर फैंस में काफी क्रेज है. मूवी के सेट से अब एक्टर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन के फर्स्ट लुक की झलक नजर आई है. फैंस के लिए अब एक और गुड न्यूज है. ‘पुष्पा 2’ से ‘श्रीवल्ली’ रश्मिका मंदाना का भी फर्स्ट लुक वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.

लाल साड़ी में दिखीं रश्मिका मंदाना

‘पुष्पा 2’ के सेट से सामने आए इस वीडियो में रश्मिका गेटअप में नजर आ रही हैं. लेकिन, उनका लुक पहले पार्ट से जरा सा अलग और हटकर नजर आ रहा है. सामने आए वीडियो में रश्मिका रेड साड़ी में नजर आ रही हैं. उन्होंने अपने बालों को भी सजाया है. वीडियो में रश्मिका बॉडी गार्ड्स से घिरीं सेट पर जाते हुए नजर आ रही हैं. अभिनेत्री के इस लुक ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है. उन्हें देख वहां खड़े लोग क्रेजी हो गए और रश्मिका के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की.

ये भी पढ़े: Shaitaan Worldwide Collection Day 12: दुनियाभर में बज रहा ‘शैतान’ का डंका, 200 करोड़ की तरफ लगाई दौड़

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version