Fulwaa Trailer: ‘फुलवा’ का ट्रेलर रिलीज, शिक्षा के लिए संघर्ष करती बेटी की कहानी छू लेगी दिल

Must Read

Fulwaa Trailer: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) ने देश-दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. कई विदेशियों को भोजपुरी गाने सुनते देखा गया है. खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रितेश पांडे, मोनालिसा आदि इस सिनेमा के जाने-माने चेहरे हैं. देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रही भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स भी अब खूब नई फिल्में लेकर आ रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में रितेश पांडे (Ritesh Pandey) की आगामी फिल्म फुलवा (Phulwa) के ट्रेलर को रिलीज किया गया है. तो चलिए जानते हैं ट्रेलर में क्या है कैसा है…

ये भी पढ़े:- Khesari Lal Yadav ने Anjana Singh और Madhu Sharma से लुंगी…

आपको बता दें कि फिल्‍म फुलवा का ट्रेलर एक ऐसी लड़की की कहानी पर आधारित है, जो कि पढ़ना चाहती है और शिक्षा के लिए घर-घर में नई रोशनी लाना चाहती है. उसके माता-पिता उसकी शादी ऐसे घर में कर देते हैं, जहां उसका पति अपनी पत्नी की पढ़ाई में उसका साथ देता है और उसके कलेक्टर बनने के सपने को अपना सपना मान लेता है. इसी बीच उसकी जिंदगी में बहुत बदलाव होते हैं और आखिरकार फुलवा कलेक्टर बन जाती है.

स्टारकास्ट
इस फिल्‍म के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमे रितेश पांडेय, प्रवेश लाल यादव, प्रीति शुक्ला, दीपक सिन्हा, किरण यादव, माया यादव, प्रेम दुबे आदि ने मुख्य भूमिका निभाई है. फिल्म के निर्देशक अनिल नैनन (Anil Nainan) हैं। एम जे फिल्म्स एंड स्टूडियो प्रेजेंट्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में मधुकर आनंद और सी.बी. दिनेश ने अपना म्यूजिक दिया है. 

ये भी पढ़े:- दुनिया की प्रसिद्ध टायकून मैगजीन के कवर पेज पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को मिली जगह, बोले- पुरस्कार और सम्मान बढ़ा देते…

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This