अमीषा और गदर 2 के डायरेक्टर के बीच छिड़ी जुबानी जंग में, सकीना ने जीते को भी लपेटा

Must Read

Ameesha Patel on Comment on Anil Sharma: जहां एक तरफ गदर 2 सनी देओल के बिगड़े रिश्ते संवार रही हैं, वहीं दूसरी तरफ गदर 2 की सकीना फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा से अपने रिश्ते बिगाड़ रहीं हैं. फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा और फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के बीच कोल्ड वार छिड़ी हुई है, जिसको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि अमीषा अब गदर 3 में नजर नहीं आएंगी. दरअसल, अमीषा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर गदर 3 बनती है और उसमें सकीना और तारा सिंह को अच्छा स्क्रीन टाइम नहीं मिलता तो मैं फिल्म नहीं करुंगी. इसके जवाब में डायरेक्टर अनिल ने कहा, “सकीना का किरदार उनके दिल में जन्मा था ना की अमीषा के.” इसके जवाब में अमीषा ने अनिल शर्मा के साथ-साथ उनके बेटे उत्कर्ष को भी लपेट लिया है.

अमीषा पटेल ने उत्कर्ष शर्मा को लेकर की बात
हाल ही में अमीषा पटेल ने अपने एक इंटरव्यू में गदर और गदर 2 के निर्माता अनिल शर्मा पर जुबानी वार करते हुए बताया कि वो गदर 3 में तभी काम करेंगी जब सकीना का तारा सिंह का अहम किरदार होगा जैसे गदर: एक प्रेम कथा में था. इसके बाद अमीषा पटेल ने अनिल शर्मा पर चुटकी लेते हुए कहा, “उन्हें अनिल जी के लिए बुरा लगता है क्योंकि उन्होंने गदर 2 में अपने बेटे को काफी पुश करने की कोशिश की थी, लेकिन तारा और सकीना ने लाइमलाइट चुरा ली.”

सकीना ने जीते को लपेटा
गदर 2 एक्ट्रेस अमीषा ने फिर कहा, “उत्कर्ष एक स्वीट लड़का है और वह उसे इंडस्टी में लाई हैं, और उसके पिता भी स्वीट हैं जो उसे लगातार प्रमोट कर रहे हैं. अमीषा पटेल ने फिर अपनी बात पूरी करते हुए कहा, वह उम्मीद करती हैं कि इंडस्ट्री के बड़े लोग उत्कर्ष को साइन करना शुरू करें, क्योंकि वह एक स्वीट लड़का है और कोई लड़का नहीं चाहेगा कि उसे सिर्फ उसके पिता ही साइन करते रहें.”

Latest News

Gold Price Today: सोने की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, 600 रुपये की गिरावट के बाद जानें आज का भाव

Gold Price Today 27 August 2026: सोने की कीमतों में पिछले चार दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आखिरकार...

More Articles Like This