GLAMOURRÉ Season 1 ने रचा समावेशी सौंदर्य प्रतियोगिता का नया इतिहास

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मुंबई: बदलते भारत में महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में एक नई पहल के रूप में शुरू हुआ GLAMOURRÉ Season 1 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. पिछले दिनों मुंबई में आयोजित इस डिजिटल प्रतियोगिता ने ब्यूटी पेजेंट की पारंपरिक परिभाषा से आगे बढ़कर महिलाओं को समान अवसर देने और समाज में स्थापित सोच को चुनौती देने वाले मंच के रूप में अपनी पहचान बनाई.

GLAMOURRÉ Group की पहल के रूप में शुरू किए गए इस पेजेंट की परिकल्पना आकर्षित प्रताप शाही और विदुषी यादव ने की. इसका उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाली महिलाओं को ऐसा राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना रहा, जहां उनकी पहचान उनकी ऊंचाई, वजन, वैवाहिक स्थिति या भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा से हो.

डिजिटल मंच पर महिलाओं को मिला सपनों को उड़ान देने का मौका

पूरी तरह डिजिटल माध्यम से आयोजित GLAMOURRÉ Season 1 ने Digital India की सोच के अनुरूप देश के अलग-अलग हिस्सों की महिलाओं को एक मंच पर जोड़ा. महानगरों से लेकर छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों तक की महिलाओं ने प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

महज दो महीनों में 500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. आयोजकों के मुताबिक, बड़ी संख्या में मिले आवेदनों ने यह दिखाया कि महिलाएं ऐसे समावेशी मंचों पर अपनी प्रतिभा और पहचान को सामने रखने के अवसर चाहती हैं. GLAMOURRÉ Season 1 में GLAMOURRÉ Miss India और GLAMOURRÉ Ms Elite India दो प्रमुख श्रेणियां रखी गईं. इनके जरिए अलग-अलग आयु वर्ग और जीवन के विभिन्न चरणों से जुड़ी महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला.

आयरीन जेरिश बनीं GLAMOURRÉ Miss India 2026

GLAMOURRÉ Miss India 2026 का खिताब केरल की आयरीन जेरिश ने अपने नाम किया. छत्तीसगढ़ की टिकेश्वरी साहू प्रथम रनर-अप और राजस्थान की पूर्णिमा गहलोत द्वितीय रनर-अप रहीं. वहीं GLAMOURRÉ Ms Elite India 2026 का खिताब उत्तर प्रदेश की ज़ेबा कोसर ने जीता. हैदराबाद की टीना पुरामेला प्रथम रनर-अप और पंजाब की वनीता गोयल द्वितीय रनर-अप रहीं.

प्रतिभागियों को मिलीं विशेष उपाधियां

मुख्य खिताबों के अलावा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को अलग-अलग विशेष उपाधियों से भी सम्मानित किया गया.

  • GLAMOURRÉ Miss Ramp Walk: अनाहिता पध्य
  • GLAMOURRÉ Miss Beautiful Smile: भवानी बेनजारापु
  • GLAMOURRÉ Miss Kindness Queen: नम्रता गुडिमानी
  • Abrra Miss Beautiful Hair & Skin: किरणमयी सदांगी
  • GLAMOURRÉ Miss Multimedia: रोशनी नायर

ज्यूरी और मेंटर्स ने निभाई अहम भूमिका

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में GLAMOURRÉ के संस्थापक आकर्षित प्रताप शाही, प्रसिद्ध मॉडल मोहित सोनकर और Miss Universe Himachal Pradesh अनुष्का दत्ता शामिल रहीं. ज्यूरी ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के मार्गदर्शन के लिए प्रसिद्ध डेंटिस्ट और फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी हस्ती डॉ. निदा खातिब, GLAMOURRÉ की सह-संस्थापक एवं प्रतिभागियों की ओवरऑल कोच विदुषी यादव और प्रसिद्ध मॉडल करिश्मा बजाज मेंटर के रूप में जुड़ी रहीं. उनके अनुभव और मार्गदर्शन ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उत्तर प्रदेश से जुड़ी है GLAMOURRÉ की नींव

GLAMOURRÉ के दोनों फाउंडर उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं. आकर्षित प्रताप शाही गोरखपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में मुंबई में रहते हैं. वहीं विदुषी यादव गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं और अब अपने अभिनेता एवं फिल्म निर्माता पिता रवि यादव के साथ मुंबई में रहती हैं. विदुषी यादव Miss India 1st Runner-Up (Woman of Dignity) का खिताब भी जीत चुकी हैं.

टीम के प्रयासों से सफल हुआ आयोजन

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. विशेष रूप से कॉन्टेस्टेंट कोऑर्डिनेटर साक्षी पाठक और निकिता ने देशभर से जुड़ी प्रतिभागियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया और प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

GLAMOURRÉ का संदेश स्पष्ट है कि जब अवसर सभी के लिए समान होते हैं, तभी सच्चे अर्थों में महिला सशक्तिकरण और समावेशी भारत का निर्माण संभव होता है.

Latest News

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर चारों तरफ हर्षोल्लास का माहौल रहता है. मथूरा के बांके...

More Articles Like This

Exit mobile version