60 के बाद सठिया गए Govinda! 30 साल की मराठी एक्ट्रेस संग इश्क के चक्कर में पत्नी सुनीता से लेंगे तलाक

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Govinda and Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि, इस बार कपल अपने रोमांस के कारण नहीं, बल्कि अपने तलाक को लेकर खबरों में हैं. फिल्मी गलियारों में ये चर्चा तेज है कि गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी में कुछ ठीक नहीं चल रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा का 30 साल की एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है, जिसके कारण सुनीता उनसे तलाक ले सकती हैं.

अफेयर को लेकर हिंट दे चुकी हैं सुनीता

दरअसल, ऐसी खबरें सामने आई हैं कि गोविंदा 30 साल की एक मराठी एक्ट्रेस संग इश्क लड़ा रहे हैं. जिसके कारण वो सुनीता से तलाक ले सकते हैं. वहीं, सुनीता ने भी कई इंटरव्यू में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर हिंट दिया है. शादी के 37 साल बाद सुनीता और गोविंदा अलग-अलग घर में रहते हैं.

कपल ने खबरों पर नहीं किया रिएक्ट

तलाक की खबरों को लेकर अभी तक गोविंदा और सुनीता की तरफ कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये केवल गोविंदा और सुनीता ही बता सकते हैं. एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि वो गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं. उन्होंने कहा था कि कि वो ज्यादातर अलग-अलग रहते हैं. वो अपने बच्चों के साथ एक अलग फ्लैट में रहती हैं. वहीं गोविंदा फ्लैट के सामने एक बंगले में रहते हैं.

गोविंदा को लेकर सिक्योर नहीं हैं सुनीता

इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने कहा था, ‘कभी भी किसी भी आदमी पर भरोसा मत करो. लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं. हमारी शादी को 37 साल हो गए हैं. वो कहां जाएगा? पहले कभी कहीं नहीं जाता था और अब मुझे पता नहीं…’ सुनीता ने आगे कहा- मैं पहले बहुत सिक्योर थी. लेकिन अब नहीं हूं. 60 के बाद लोग सठिया जाते हैं. गोविंदा ने 60 पूरे कर लिए हैं. कौन जाने वो क्या कर रहा है. मैंने गोविंदा को बोला कि 60 के हो गए हो सठियाना मत.’

1987 में रचाई थी शादी

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी रचाई थी. दोनों ने बहुत कम उम्र में शादी की थी. उस वक्त सुनीता महज 18 साल की थीं. इस शादी से सुनीता और गोविंदा को दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं.

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: सिर पर चुन्नी ओढ़कर मां गंगा के भजन गाते नजर आईं Katrina Kaif, रवीना-राशा ने भी की आरती

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This

Exit mobile version