मशहूर सिंगर Brett James की विमान हादसे में मौत,सदमे में पूरी इंडस्ट्री,फैंस अभी भी हैरान!

Must Read

United States: मशहूर सिंगर ब्रेट जेम्स की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई है. महज 57 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके अचानक निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. ब्रेट जेम्स को 49वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में ‘जीसस टेक द व्हील’ गाने के लिए ‘बेस्ट कंट्री सॉन्ग’ का ‘अवॉर्ड’ भी मिला था. दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर लोग तस्वीर शेयर कर सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

विमान नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त

वहीं कई लोग अभी भी हैरान है कि ‘कैसे सिंगर का प्लेन क्रैश हुआ और वह सबको छोड़ चले गए.’ 18 सितंबर को ब्रेट जेम्स एक प्राइवेट प्लेन में सवार थे. यह विमान नॉर्थ कैरोलाइना के फ्रैंकलिन इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना भीषण था कि प्लेन ने टकराते ही आग पकड़ ली. इस विमान में सिंगर समेत कुल तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर मौत हो गई. यह विमान नैशविले के जॉन सी. ट्यून एयरपोर्ट से उड़ा था और फ्रैंकलिन के एक एलीमेंट्री स्कूल के पास खुले मैदान में जाकर गिरा.

स्कूल में मौजूद सभी बच्चे और टीचर्स पूरी तरह सुरक्षित

हादसा दिन में हुआ लेकिन राहत की बात रही कि स्कूल में मौजूद सभी बच्चे और टीचर्स पूरी तरह सुरक्षित रहे. ब्रेट जेम्स के निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. जैसे ही यह खबर बाहर आई फैंस और साथी कलाकारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ब्रेट जेम्स न सिर्फ सिंगर बल्कि एक बेहतरीन सॉन्ग राइटर भी थे. उन्होंने अपने करियर में 500 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए, जिनमें से 27 गाने चार्टबस्टर साबित हुए. उनके लिखे गाने ‘काऊ बॉय’ ‘जीसस’, ‘टेक द व्हील’ और ‘वेन द सन गोज डाउन’ आज भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं.

‘बेस्ट कंट्री सॉन्ग’ का मिला था अवॉर्ड

ब्रेट जेम्स को 2007 में आयोजित 49वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में ‘जीसस टेक द व्हील’ गाने के लिए ‘बेस्ट कंट्री सॉन्ग’ का अवॉर्ड मिला था. यही गाना ‘सॉन्ग ऑफ द ईयर कैटेगरी’ में भी नॉमिनेट हुआ था. इस उपलब्धि ने उन्हें इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाई.

इसे भी पढ़ें. लश्कर के आतंकी ने खोली पाकिस्तान की पोल, ऑपरेशन सिंदूर में हुई तबाही को किया स्‍वीकार

Latest News

07 November 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 November 2026 Ka Panchang: 7 नवंबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ दिवाली...

More Articles Like This