Housefull 5 Song Laal Pari Out: ‘हाउसफुल 5’ का नया गाना ‘लाल परी’ रिलीज, अपनी आवाज से हनी सिंह ने मचाया धमाल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Housefull 5 Song Laal Pari Out: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘लाल परी’ रिलीज कर दिया है. रिलीज के महज तीन घंटे में ही गाने को 1.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले. यह गाना टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है.

सिमर कौर और हनी सिंह ने चलाया जादू

‘लाल परी’ गाने को सिमर कौर और यो यो हनी सिंह ने गाया है, जबकि कोरियोग्राफ रेमो डिसूजा ने किया है. इस गाने में हनी सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर से (Housefull 5 Song Laal Pari Out) साथ में आई है. बता दें कि ये दोनों पहले भी कई हिट गाने दे चुके हैं, जिसमें ‘पार्टी ऑल नाइट’, ‘कुड़ी चमकीली’, ‘बॉस’ जैसे गाने शामिल हैं. जारी किए जाने के महज तीन घंटों के भीतर ही व्यूज ही नहीं बढ़े बल्कि यूट्यूब की म्यूजिक कैटेगरी में ये चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

फिल्म में होगा कॉमेडी का तड़का

रिलीज किए गए गाने में सभी मुख्य कलाकार क्रूज पर नाचते-उछलते देखे जा सकते हैं. इसमें पूरा स्टारकास्ट नजर आ रहा है. संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और अक्षय कुमार भी एक फ्रेम में देखे जा सकते हैं. फिल्म में कॉमेडी का तड़का भरपूर होगा इसकी झलक भी गाना दे जाता है. यो यो हनी सिंह के अंदाज को बखूबी गाना बयां करता है. टी-सीरीज ने इंस्टाग्राम पर ट्रैक शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ” उथल-पुथल से भरा हाउसफुल, रहस्य का एक छींटा और अब… लाल परी का एक शॉट! लाल परी गाना आउट! हाउसफुल 5 आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी!

हाल ही में रिलीज हुआ था टीजर

हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था. टीजर की शुरुआत में एक क्रूज समंदर के बीच चलता नजर आता है. इस पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट सवार है. क्रूज पर म्यूजिक बजता है, तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है और उनके बाद चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, निकितेन धीर, रंजीत, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर को दिखाया जाता है.

सस्पेंस से भरा है टीजर

अचानक झूमर के ऊपर से एक लाश आकर गिरती है. मर्डर करने वाला हत्यारा मास्क पहने नजर आता है. कौन है ये हत्यारा? इस पर सस्पेंस है. बता दें कि अक्षय कुमार और रितेश देशमुख शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. बाकी कलाकार बाद में जुड़ते गए. ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पहली कॉमेडी फिल्म साल 2010 में आई थी. दो साल बाद ‘हाउसफुल 2’ आई. इन दोनों फिल्मों को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था. 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई, जिसे साजिद और फरहाद ने निर्देशित किया. 2019 में ‘हाउसफुल 4’ पर्दे पर रिलीज हुई. इसे फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया. अब ‘हाउसफुल 5’ का निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं. वहीं साजिद नाडियाडवाला इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ajaz Khan: अपने शो पर एजाज खान ने लड़कियों से कराए घिनौने काम, BJP अध्यक्ष ने की प्रतिबंध लगाने की मांग

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This