पहलगाम हमले में शहीद पर्यटकों को चीन में दी गई श्रद्धाजंलि, भारतीय दूतावासों में रखा गया कार्यक्रम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pahalgam terror attack: जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले का देश के साथ ही विदेशों में भी विरोध किया जा रहा है. हर किसी का यही कहना है भारत को इस हमले के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए. इसके साथ ही सभी ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी व्‍यक्‍त की है. इसी बीच चीन के शंघाई और ग्वांगझू प्रांत में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.

पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि देने के लिए चीन में स्थित भारतीय राजनयिक दूतावासों ने कई शोक सभाएं आयोजित कीं, जिसमें वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने आतंकवादी हमले में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

इसके अलावा, शंघाई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में भी शोक सभा आयोजित की गई. 30 अप्रैल को वाणिज्य दूतावास की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक ‘पोस्ट’ में कहा गया कि महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर के नेतृत्व में भारतीय महावाणिज्य दूतावास शंघाई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, भारत के मित्रों और भारतीय प्रवासियों ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति वाणिज्य दूतावास में गहरी संवेदना व्यक्त की.’’

पहलगाम में मारे गए थे 26 लोग

वहीं, ग्वांगझू स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा की. ग्वांगझू वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मी‍डि‍या प्‍लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि ‘‘इस शोक सभा में 60 से अधिक प्रवासी भारतीय, वाणिज्य दूतावास के अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्य तथा भारत के मित्र शामिल हुए. इसके अलावा कई लोग डिजिटल माध्यम से भी इस सभा में शामिल हुए.

इसे भी पढें:-Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर PM मोदी बोले- आतंकवाद मानवता के लिए…, करेंगे निर्णायक कार्रवाई

Latest News

18 February 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

18 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This