ओटीटी पर रिलीज हुई Indian 2, घर बैठे अभी देखें कमल हासन की फिल्म

Must Read
कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 सिनेमाघरों में कुछ वक्त पहले रिलीज हुई थी.मेकर्स को इस फिल्म के रिलीज होने से पहले पूरी उम्मीद थी कि यह फिल्म भी उसी तरीके से कमाल करेगी जिस तरीके से इंडियन ने किया था.लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई, इसके बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना था. लेकिन फिल्म के थिएटर्स में रिलीज होने से पहले ही इसे नेटफ्लिक्स ने खरीद लिया था. इंडियन 2 ओटीटी पर भी आ गई थी, लेकिन इसमें एक पेंच था जो कि अब सुलझ गया है.

‘इंडियन 2’ हिंदी में भी हुई रिलीज

हालांकि इंडियन 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई, लेकिन यह सिर्फ रीजनल लैंग्वेंज में थी. इसे हिंदी में रिलीज नहीं किया गया था. लेकिन अब इंडियन 2 को ओटीटी पर हिंदी में भी रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में दर्शकों के लिए 15 अगस्त से पहले यह एक राहत भरी खबर है. बता दें कि 15 अगस्त को पब्लिक हॉलीडे भी है तो जो भी लोग घर से बाहर नहीं जाना चाहते हैं वह घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं.

250 करोड़ के बजट में बनी थी फिल्म ‘इंडियन 2’

फिल्म इंडियन 2 का डायरेक्शन शंकर ने किया है. 250  करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई थी. नेटफ्लिक्स ने 120 करोड़ रुपये में इंडियन 2 के राइट्स खरीदे थे, लेकिन फिल्म के ऐसे हालात देखने के बाद वह भी अपने आधे पैसे वापस मांगने लगे.लेकिन ‘इंडियन 2’ 9 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज की जा चुकी है.
Latest News

यूरोप के 13 देशों में भारत के हथियारों का 7,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात, 1,600% उछला एक्सपोर्ट

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय कंपनियों ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर यानी...

More Articles Like This