9-1-1: Nashville की फेम एक्ट्रेस इसाबेल टेट का निधन, महज 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा!

Must Read

Isabelle Tate Death: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. वेब सीरीज 9-1-1: Nashville की फेम एक्ट्रेस इसाबेल टेट का निधन हो गया है. उन्होंने महज 23 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके अचानक निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. इसाबेल टेट ने 19 अक्टूबर को अपने घर में अंतिम सांस ली. उनकी टैलेंट एजेंसी मैक्रे एजेंसी ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि इसाबेल 13 साल की उम्र से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं.

इसाबेल टेट का 19 अक्टूबर को निधन

हाल ही में टैलेंट एजेंसी ने एक्ट्रेस के निधन की जानकारी शेयर की. एक्ट्रेस की तस्वीर शेयर करते हुए एजेंसी ने लिखा कि हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि इसाबेल टेट का 19 अक्टूबर को निधन हो गया. वह 23 साल की थीं. मैं इजी (इसाबेल) को तब से जानता हूं जब वह टीनएजर थी और वह हाल ही में एक्टिंग में वापस आई थी.

पहली सीरीज के लिए दिया था ऑडिशन

एजेंसी ने आगे कहा कि उन्होंने जिस पहली सीरीज के लिए ऑडिशन दिया था, वो 9-1-1: नैशविले था, उसमें उन्हें रोल मिल गया था. उन्होंने वहां बहुत अच्छा समय बिताया. मेरा दिल उनकी प्यारी मां कैटरीना टेट, उनकी बहन डैनिएला, परिवार और दोस्तों के साथ है. मैं बहुत खुशकिस्मत था कि मैं उन्हें जानता था और बहुत से लोग उन्हें बहुत याद करेंगे.

शार्कोट-मैरी-टूथ रोग इसाबेल की मौत का कारण

बताया जा रहा है कि इसाबेल टेट की मौत का कारण शार्कोट-मैरी-टूथ रोग से जुड़ी जटिलताओं को बताया गया है. यह एक रेयर न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो मांसपेशियों को कंट्रोल करने वाली नसों को अफेक्ट करती है. इसाबेल को यह न्यूरोमस्कुलर बीमारी मात्र 13 साल की उम्र में पता चली थी. इस बीमारी के कारण धीरे-धीरे उनकी टांगों की मांसपेशियां कमजोर होती गईं. साल 2022 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ के बारे में कहा था कि धीरे-धीरे उनकी सिचुएशन खराब हो रही है और वह कभी भी व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

इसे भी पढ़ें. Piyush Pandey Death: भारतीय विज्ञापन जगत की आवाज हुई ‘खामोश’, पीयूष पांडे का 70 वर्ष की आयु में निधन

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This