अपनी इमेज और करियर को बचाना चाहती हैं जैकलीन फर्नांडिस,पहुंची सुप्रीम कोर्ट, जानें क्या है मामला?

Must Read

Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस से मुक्त होना चाहती हैं. जैकलीन ने हाल हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज FIR और चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है. यह मामला तब उछला जब ठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन का नाम आया था. हालांकि, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था.

अभिनेत्री को इस बात की नहीं थी जानकारी?

जैकलीन के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी कि अभिनेत्री को इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि सुकेश से मिले गिफ्ट्स अवैध रूप से अर्जित धन से खरीदे गए थे. वकील का कहना है कि जैकलीन को इस पूरे मामले में जानबूझकर फंसाया गया है जबकि उनका मनी लॉन्ड्रिंग या ठगी जैसी गतिविधियों से कोई लेना-देना नहीं है. जैकलीन का कहना है कि वह अपनी इमेज और करियर को बचाने के लिए इस केस से बाहर निकलना चाहती हैं.

अब हाईकोर्ट के फैसले से निराश होकर SC का रुख किया

इससे पहले जैकलीन ने दिल्ली हाईकोर्ट में भी इसी मामले में याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उनकी अर्जी खारिज कर दी थी. अब हाईकोर्ट के फैसले से निराश होकर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. पिछली सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय ED ने स्पष्ट कहा था कि विशेष अदालत चार्जशीट पर संज्ञान ले चुकी है इसलिए इस चरण पर जैकलीन की याचिका स्वीकार्य नहीं है.

जैकलीन को थे करोड़ों के गिफ्ट्स

सुकेश चंद्रशेखर पर बड़े-बड़े बिजनेसमैन, राजनेताओं और हाई-प्रोफाइल लोगों से ठगी करने के आरोप हैं. ED की जांच में सामने आया कि उसने जैकलीन को करोड़ों रुपये के गिफ्ट्स दिए थे. इन गिफ्ट्स में महंगी गाड़ियां, ज्वेलरी और इंटरनेशनल डिजाइनर ब्रांड्स शामिल थे. इन्हीं गिफ्ट्स के चलते जैकलीन का नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई.

इसे भी पढ़ें. ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के दौरान सलमान खान को लगी चोट, बिग बॉस 19 पर भी संकट!

Latest News

हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति के महल और एयरपोर्ट पर किया हमला, एअर इंडिया ने स्थगित की सेवाएं

Aden Missile Attack: हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों...

More Articles Like This