‘आमिर खान को टपकाने वाले को दूंगा 5 करोड़’,  जगद्गुरु परमहंस ने एक्टर की तीसरी शादी को लेकर दिया विवादित बयान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jagadguru Paramhans Acharya: बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की है. हालांकि, उनकी शादी को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. दरअसल, महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान को ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर‘ बोल दिया. उनके बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है. इसी बीच तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने नितेश राणे के बयान का समर्थन किया है और एक्टर को लेकर विवादित बयान दिया है.

Jagadguru Paramhans Acharya का विवादित बयान

 जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, “जिस तरह से आमिर खान ने तीन शादियां की हैं और तीनों शादियां हिंदू महिलाओं से की हैं. इस उम्र में जब मरने का समय है तो वह सिर्फ ‘लव जिहाद’ का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे हैं. नितेश राणे ने जो कहा है वो कोई आरोप नहीं बल्कि हकीकत है. ऐसे लोगों को जहां कहीं मिले मार देना चाहिए.” 

ऐसे लोगों को मारने से लव जिहाद बंद हो जाएगा

आचार्य ने आगे कहा, ”ये समाज के इतने बड़े अपराधी हैं कि आपस में सौहार्द बिगाड़ने के लिए और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह से षड्यंत्र कर रहे हैं. मैं भी पांच करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर रहा हूं. जो भी आमिर खान को किसी भी तरह से टपका देगा, उसका जो भी कानूनी खर्चा होगा वो हम देंगे और पांच करोड़ रुपये उसके परिवार को देंगे. इस तरह के जो बड़े लव जिहाद करने वाले लोग हैं, अगर ऐसे 100-200 लोगों को टपका दिया जाय तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा. 

हमारे धर्म की बेटी कैसे ले सकते हैं

उन्हों कहा कि यह बहुत की निंदनीय है. वैसे भी इस्लाम में बुत परस्ती हराम है. उन्होंने कहा, ”हमारे देवी देवताओं की पूजा जिस मजहब में हराम है तो हमारे धर्म की बेटी कैसे ले सकते हैं. जो भी हिंदू बहन-बेटियों को फंसाने वाले ऐसे लोग हैं, इनको जिंदा छोड़ना ही गलत है. इनको कहीं भी कैसे भी टपका देना चाहिए. मैं खुलकर कह रहा हूं कि जिस दिन आमिर खान को कोई टपका देगा, उस दिन पांच करोड़ रुपया उसके घर पर पहुंच जाएगा.”

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, कहा- ‘आप ने अदालत को गुमराह किया’

Latest News

यूरोप के 13 देशों में भारत के हथियारों का 7,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात, 1,600% उछला एक्सपोर्ट

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय कंपनियों ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर यानी...

More Articles Like This