दिवंगत अदाकारा मीना कुमारी की तारीफ में बोलीं Kangana Ranaut- “मैंने उनके काम को ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन…”

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पिछले महीने ही पहली बार सांसद बनी हैं. वह भाजपा की तरफ से मंडी से खड़ी हुई थीं और भारी मतों से जीत हासिल की थी. नई-नई सांसद बनीं कंगना रनौत भले ही राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार अपनी राय दे रही हैं. लेकिन, वह बॉलीवुड को लेकर भी बात करने से पीछे नहीं हटी हैं. हाल ही में उन्होंने दिवंगत अदाकारा मीना कुमारी (Meena Kumari) की तारीफ में दिल की बात कही है.

Meena Kumari की कायल हुईं कंगना

8 जुलाई को कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कमल अमरोही निर्देशित पाकीजा मूवी से मीना कुमारी का एक क्लिप शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा, “मैंने मीना जी के काम को ज्यादा नहीं देखा है, लेकिन मैंने बहुत कुछ पढ़ा है. वह अपने काम के लिए काफी मशहूर थीं.” उन्‍होंने आगे लिखा, “दुख से लेकर हंसी और फिर निराशा तक का यह रोंगटे खड़े कर देने वाला बदलाव सबसे बढ़कर है. उस दौर में दूसरी ‘हीरोइंस’ को ‘एक्ट्रेस’ कहने की हिम्मत कोई नहीं करता था, मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री कहते थे कि वो सब हीरोइंस हैं, मगर एक्ट्रेस एक ही हैं- मीना कुमारी”.

यह भी पढ़े: संदेशखाली केसः ममता सरकार को SC से झटका, मामले की होगी CBI जांच

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version