करण जौहर ने शाहरुख खान, दीपिका और आलिया को Insta से किया अनफॉलो, बॉलीवुड में मची खलबली

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. इस बार भी वो एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, करण जौहर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों को अनफॉलो कर दिया है. इस लिस्ट में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और वरुण धवन जैसे सितारों का नाम शामिल है. वहीं, मामले को तुल पकड़ता देख करण जौहर ने इसके पीछे की वजह बताई है.

Karan Johar ने बताई वजह

सोशल मीडिया पर इस मामले को बढ़ता देख अब करण जौहर ने खुद इसके पीछे की वजह बताई है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर लिखा, ‘ये डिजिटल डिटॉक्स है. मैं सबको अनफॉलो कर रहा हूं अपना समय और एनर्जी बचाने के लिए, जो मैं इस्टाग्राम पर लगाता हूं. भगवान के लिए ये नेशनल न्यूज नहीं है. प्लीज क्लिकबेट कुछ और करिए… ये महत्व नहीं रखता है.’

इंस्टाग्राम पर डायरेक्टर के हैं 17.5 मिलियन फॉलोअर्स

करण जौहर के इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वो 78 लोगों को फॉलो कर रहे. बता दें कि करण ने शाहरुख खान, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनीष मल्होत्रा, अनन्या पांडे, करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन जैसे सितारों को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, खास बात ये है कि करण प्रियंका चोपड़ा को अभी भी फॉलो कर रहे हैं.

करण जौहर वर्कफ्रंट

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म में न्या पांडे और लक्ष्य लीड रोल में हैं. वहीं, करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ भी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में 25 साल के मराठी एक्टर महेश पवार की मौत, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक

Latest News

कल्याण मंडप है क्षेत्र की जनता के कल्याण का उद्घोष: डॉ. दिनेश शर्मा

राज्यसभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ के संत सुदर्शनपुरी स्थित नगर निगम कल्याण मंडप के ₹2.50 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रीय विकास और जनसुविधाओं को नई दिशा देगी.

More Articles Like This

Exit mobile version