‘मेरी सबसे प्यारी बहन…’, करीना कपूर के जन्मदिन पर बहन ने लुटाया बेशुमार प्यार

Must Read

kareena Kapoor : आज करीना कपूर के 45वें जन्मदिन पर उनकी बहन करिश्मा कपूर ने उन्हें एक शुभकामना दी. बता दें कि करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेबो के साथ एक प्यारी और खुशनुमा पल वाली एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए एक छोटी सी प्यारी शुभकामना भी लिखी. बता दें कि इस तस्‍वीर में करीना, करिश्मा को पीछे से गले लगा रही हैं और दोनों चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं. इस दौरान पोस्‍ट को शेयर करते हुए उन्‍होंने करीना को सबसे अच्छी बहन कहा और लिखा कि ‘सबसे अच्छी बहन, सबसे अच्छी दोस्त और उससे भी आगे  मेरी सबसे प्यारी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं.’

दोस्तों और फैंस ने भी दी शुभकामनाएं

बता दें कि जैसे ही करिश्मा ने तस्‍वीरें पोस्ट की, फैन्स और दोस्तों ने प्यारे-प्यारे कमेंट्स करना शुरू कर दिया. ऐसे में बेस्‍ट विशेज के मैसेज के साथ रिद्धिमा, भूमि पेडनेकर और अन्य लोगों ने दिल वाले इमोजी पोस्ट किए. इसके साथ ही एक प्रशंसक ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि ‘करीना कपूर आपको जन्मदिन मुबारक हो.’ बता दें कि इससे पहले सुबह, करीना कपूर की ननद सबा पटौदी ने भी बेबो के लिए एक प्यारी सी शुभकामनाएं साझा कीं.

करीना कपूर की ननद ने कुछ पलों को किया साझा  

सोशल मीडिया के मुताबिक, उनके प्यारे पलों वाली तस्वीरों की श्रृंखला साझा करते हुए, सबा ने लिखा कि ‘बेबू जान हमारे द्वारा साझा किए गए सभी पलों के लिए… हमारी पारंपरिक सेल्फी साथ में.’  इसके साथ ही कुछ ही समय पहले करीना कपूर सिंघम अगेन में नजर आई थीं और इससे पहले फिल्म क्रू जिसने 100 करोड़ रुपये कमाए थे, में भी करीना ने लीड रोल किया था. वैसे तो इस फिल्‍म में करीना के साथ तब्बू और कृति सैनन भी लीड रोल में थीं.

इसे भी पढ़ें :- डिफेंस डील के बहाने सऊदी के करीब आना चाहता है पाकिस्तान, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This