Oscar Award 2026 की इस दिन होगी घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Oscar Award 2026: फिल्म जगत के सबसे बड़े उत्सव कहे जाने वाले अवॉर्ड फंक्शन को लेकर इंतजार खत्म होने को है. 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 का 15 मार्च को लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में ऐलान होगा. इस भव्य समारोह में इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों, अभिनेताओं और कलाकारों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा.

यहां देख सकेंगे Oscar Award 2026 का लाइव टेलिकास्ट

भारतीय दर्शकों के लिए खास बात यह है कि वे इसे 16 मार्च की सुबह लाइव देख सकेंगे. ऑस्कर अवॉर्ड शो का लाइव टेलीकास्ट अमेरिका में 15 मार्च की शाम 7 बजे पूर्वी समय (ईटी) से शुरू होगा, जो भारत में सोमवार 16 मार्च की सुबह 4 बजकर 30 मिनट (आईएसटी) से लाइव होगा.

रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारों की चमक-दमक दिखाई जाएगी

सबसे पहले रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारों की चमक-दमक दिखाई जाएगी, उसके बाद मुख्य अवॉर्ड इवेंट शुरू होगा. भारत में दर्शक इस शो को दो प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं. जियोहॉटस्टार पर सुबह 4 बजकर 30 मिनट से लाइव स्ट्रीमिंग (ऑनलाइन और ऐप पर) साथ ही स्टार मूवीज टीवी पर सुबह 4 बजकर 30 बजे से लाइव टेलीकास्ट देख सकेंगे. अगर लाइव प्रसारण मिस कर देते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर शो देख सकते हैं. इसके अलावा स्टार मूवीज पर 16 मार्च की रात 9 बजे इसका रिपीट टेलीकास्ट भी दिखाया जाएगा.

प्रियंका चोपड़ा भी पेश करेंगी अवार्ड

इस बार ऑस्कर की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन, लेखक और प्रोड्यूसर कोनन ओ’ब्रायन कर रहे हैं. वे लगातार दूसरी बार इस शो को होस्ट कर रहे हैं. प्रसारण के दौरान कई बड़े नाम मंच पर नजर आएंगे. प्रियंका चोपड़ा के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, ग्वेनेथ पाल्ट्रो, पॉल मेस्कल और विल आर्नेट भी विभिन्न कैटेगरी में अवॉर्ड पेश करेंगे.

इस बार मंच संभालेंगे पिछले साल के विजेता

पिछले साल के विजेता भी इस बार मंच संभालेंगे – मिकी मैडिसन बेस्ट एक्ट्रेस, एड्रियन ब्रॉडी बेस्ट एक्टर, जो. सल्डाना बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस और किरण कल्किन बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड देंगे. एक्टर टिमोथी चालमेट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की कैटेगरी में फिल्म ‘मार्टी सुप्रीम’ के लिए जगह मिली है. इसके साथ ही टिमोथी 30 साल की उम्र में तीन अभिनय केटेगरी में नामांकन पाने वाले सबसे कम उम्र के एक्टर बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- ‘टटीरी’ गाने से मुश्किलों में फंसे रैपर बादशाह! नहीं पहुंचे महिला आयोग, अब होगी गिरफ्तारी, शो भी बंद

Latest News

POK में प्रदर्शन से डरा पाक: विदेशी पत्रकारों के लिए सख्त किए नियम, अब हर कदम पर…

Protests in PoK: पीओके में विरोध प्रदर्शन पाकिस्तान डरा नजर आ रहा है. उसने देश में खबरों की कवरेज...

More Articles Like This