मशहूर एक्ट्रेस-कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का महज 30 की उम्र में निधन, गम में भावुक हुए पिता, बोले-माफ कर दें…

Dhaka: बांग्लादेश की लोकप्रिय एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर की मौत हो गई है. महज 30 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. करीना ने शुक्रवार रात चेन्नई के वेल्लोर स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ दिनों से लिवर की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं. उनके पिता और पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉलर मोहम्मद कायसर हामिद ने शनिवार शाम सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की मौत की खबर की पुष्टि की.

मेरी प्यारी बेटी हमें छोड़कर चली गई

शनिवार, 16 मई की शाम को पिता मोहम्मद कायसर हामिद ने अपने फेसबुक हैंडल पर अपनी बेटी के साथ मुस्कुराती हुई एक तस्वीर पोस्ट करते हुए, एक भावुक नोट में लिखा कि ‘बड़े दुख के साथ मैं आपको सूचित करता हूं कि मेरी प्यारी बेटी करीना कायसर चेन्नई में इलाज के दौरान कुछ देर पहले हमें छोड़कर चली गई.’ दुखी पिता ने आगे कहा, ‘अगर मेरी बेटी से कोई गलती हुई हो या उसने किसी को दुख पहुंचाया हो तो कृपया उसे माफ कर दें. मैं उन लोगों का आभारी हूं जो इस मुश्किल समय में हमारे साथ खड़े रहे और हमारे लिए प्रार्थना की.’

करीना को अचानक आया था बुखार 

पति मोहम्मद के अनुसार, कुछ दिन पहले करीना को अचानक बुखार आया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही थी और इस बारे में उन्हें सही समय पर पता नहीं चला. डॉक्टरों ने बताया कि हेपेटाइटिस ‘A’ और ‘E’ के संक्रमण के कारण उनके लिवर ने पूरी तरह से काम करना बंद कर दिया था. जैसे-जैसे उनकी शारीरिक स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी, उन्हें सबसे पहले ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां, उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था.

फेफड़ों के इन्फेक्शन को खत्म करने की कोशिश

बाद में सोमवार, 11 मई की रात को करीना को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से चेन्नई ले जाया गया. उनका इलाज वेल्लोर के मशहूर क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) अस्पताल में चल रहा था. डॉक्टरों ने शुरू में उनके फेफड़ों के इन्फेक्शन को खत्म करने की कोशिश की और लिवर ट्रांसप्लांट की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन डॉक्टरों की सारी कोशिशें नाकाम रहीं और 15 मई की रात को मशहूर कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

कई शोज में नजर आ चुकी हैंकरीना 

बांग्लादेश में सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर मशहूर करीना कई शोज में नजर आ चुकी हैं और स्क्रीनप्ले लिखने में व्यस्त थी. उनके साथी कलाकार और प्रशंसक इस युवा महिला के अचानक निधन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. Ukraine-Russia War: यूक्रेन ने रूस पर की ड्रोन की बारिश, चार लोगों की मौत, कई घायल

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version