‘आप भावना को ठेस नहीं…,’ कन्नड़ भाषा विवाद पर HC ने लगाई Kamal Haasan को फटकार

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kamal Haasan: कन्नड़ भाषा पर दिए एक्टर कमल हासन के बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को अभिनेता को कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति पर उनकी विवादास्पद टिप्पणी के लिए फटकार लगाई.

HC ने लगाई एक्टर को फटकार

कोर्ट ने सवाल किया कि अपनी गलती के लिए वे पुलिस सुरक्षा क्यों मांग रहे हैं? कोर्ट ने कहा, “अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं करना चाहिए.” न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह टिप्पणी कमल हासन की उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को कर्नाटक के सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए सुरक्षा की मांग की थी.

माफी मांगने से कर दिया था इनकार

कमल हासन (Kamal Haasan) ने कहा था कि “कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है,” जिसके बाद कर्नाटक में उनके खिलाफ विरोध शुरू हो गया. यही नहीं, उन्होंने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया. कोर्ट ने कमल हासन के वकील से पूछा कि क्या वे माफी मांगने को तैयार हैं और मामले की सुनवाई थोड़े देर के लिए टाल दी. कोर्ट ने कहा कि 1950 में सी. राजगोपालाचारी ने भी ऐसा ही बयान दिया था, लेकिन विरोध के बाद माफी मांग ली थी. कोर्ट ने पूछा, “जब वह माफी मांग सकते हैं, तो कमल हासन क्यों नहीं?”

क्या बोले अभिनेता के वकील

कोर्ट ने आगे कहा, “आप कर्नाटक में फिल्म रिलीज कर पैसे कमाना चाहते हैं, लेकिन माफी नहीं मांग रहे. मैं भी आपकी फिल्म देखना चाहता हूं, लेकिन इस विवाद की वजह से नहीं देख पा रहा. अगर माफी नहीं मांगनी, तो कर्नाटक में फिल्म रिलीज क्यों करना चाहते हैं? एक माफी से सारी समस्या हल हो सकती थी. आपने बयान देना स्वीकार किया, फिर भी माफी से इनकार कर रहे हैं.” कमल हासन के वकील ने दलील दी कि अभिनेता ने भाषा का अपमान नहीं किया.

भाषा पर टिप्पणी को लेकर हुआ विवाद

उल्लेखनीय है कि अभिनेता कमल हासन ‘ठग लाइफ’ के प्रचार के दौरान भाषा पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस गए हैं. गत 28 मई को चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि “कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है.” उनकी इस विवादित टिप्पणी का कर्नाटक के साथ ही और भी कई हिस्सों में विरोध देखने को मिला. आम लोगों के साथ ही राजनीतिक लोग भी हासन से नाराज नजर आए. भाजपा और कन्नड़ समर्थक समूहों ने उनके बयान की निंदा की और बिना शर्त माफी की मांग की. अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के दौरान चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में हासन ने भाषण की शुरुआत “उइरे उरावे तमीझे” वाक्यांश से की थी, जिसका अर्थ है “मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा में है “. ठग लाइफ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता Vikram Sugumaran का निधन, 47 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version