Khesari Lal Yadav की अपकमिंग फिल्म ‘संघर्ष 2’ के गाने का टीजर हुआ रिलीज, एक्ट्रेस की अदाएं देख हो जाएंगे फैन

Must Read
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Movie: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cenima) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज कौन नहीं जानता. खेसारी की नई फिल्म संघर्ष 2 (Sangharsh 2) के गाने 'गजब जीवन जिही' का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है. टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. इस गाने में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव भी नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं दर्शकों के दीवाना बना रही हैं. संघर्ष 2 फिल्म के 'गजब जीवन जिही' के लिए फैंस को बस एक दिन का इंतजार करना है. शनिवार को ये गाना नया सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है. 
इस गाने का टीजर हुआ वायरल
दरअसल, खेसारी लाल का गाना 'गजब जीवन जिही' का टीजर धमाल मचा रहा है. टीजर में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की कमाल अदाएं कहर ढ़ा रही हैं. इस वीडियो में माही श्रीवास्तव नीले रंग के लहंगे चोली और खेसारी सिर पर पगड़ी लगाए बड़ी-बड़ी मूंछों में राजस्थानी लुक में नजर आ रहे हैं. मात्र 39 सेकेंड के वीडियो में काफी कुछ देखने को है. खेसारी का बवाल डांस और माही की सिजलिंग अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं. जरा सोचिए जब गाना आएगा तो वो कितना धमाल मचाएगा.
संघर्ष 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का ये गाना कल 3 जून को सोशल मीडिया पर रिलीज किया जाएगा. दरअसल, इस गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं, इस गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. इसके अलावा कृष्णा ने गाने में म्यूजिक भी दिया है. खेसारी लाल यादव की नई फिल्म संघर्ष 2 जल्द ही सिनेमा घरों में रिलीज होंगी. हाल में रिलीज फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने खूब प्यार दिया था. संघर्ष 2 में खेसारी लाल यादव के साथ मेघाश्री, माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान ने लीड रोल निभाया है. अब फैंस को गाने और फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है.
Latest News

08 November 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

08 November 2026 Ka Panchang: : 8 नवंबर 2026 को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और रविवार...

More Articles Like This