Khesari के साथ कातिलाना अंदाज में नजर आई माही, Sangharsh 2 का गाना ‘गजब जीवन जिही’ हुआ रिलीज

Must Read

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा जगत में ट्रेडिंग स्‍टार के नाम से मशहूर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों अपनी अपकमिंग मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘संघर्ष 2′ को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें कि खेसारी की यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी बीच अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। जी हां, आपको बता दें कि आज खेसारी की फिल्म ‘संघर्ष 2′ का मोस्‍ट पॉपुलर गाना ‘गजब जीवन जिही‘ को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है।

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की आने वाली फिल्म ‘संघर्ष 2′ के नए गाने गजब जीवन जिही को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की जोड़ी काफी कमाल लग रही है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल और माही श्रीवास्‍तव राजस्थानी भेषभूषा में नजर आ रहे हैं।

गाने को खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। वहीं इसके लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म ‘संघर्ष 2′ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। दर्शकों को खेसारी की फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया था। अब तक संघर्ष 2 के ट्रेलर को 80 लाख से ज्यादा व्यूज व 2.4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि फिल्म के सह निर्माता निवेदिता कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव है। इसका निर्देशन पराग पाटिल ने किया है।

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This