UP News: सीएम योगी ने 93 बसों को दिखाई हरी झंडी

Must Read

लखनऊ। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम योगी ने 93 राजधानी सेवा और सात साधारण बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मालूम हो कि ये सभी बसें प्रदेश के अलग-अलग जिलों से दिल्ली के लिए जाएंगी। जो जिले दिल्ली से दूर होंगे, वहां से दो-दो बसें चलाई जाएंगी। मांग के अनुरूप इनकी संख्या बढ़ाई जा सकेगी।

राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया सामान्य बस से 10 फीसदी अधिक होता है। इन बसों का स्टॉपेज कम रहता है। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This