PM मोदी ने ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर को किया याद, क्या बोले ?

हिंदी सिनेमा की दिग्गज और महान सिंगर ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर ने अपने करियर में वो सब कुछ हासिल किया था जो हासिल करने का सपना हर एक सिंगर का होता है. उन्होंने अपनी सुरीली आवाज से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया था. आपको बता दें कि आज लता जी की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी ने भी लता जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

लता मंगेशकर और पीएम मोदी के बीच एक खास रिश्ता था. दोनों एक दूसरे का बहुत सम्मान करते थे. कई बार लता जी और पीएम मोदी की मुलाकात हो चुकी है. पीएम मोदी ने भी लता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया था. वहीं अब पीएम ने लता जी को उनकी जयंती पर याद किया है.अपने एक्स हैंडल से पीएम मोदी ने लता मंगेशकर संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में पीएम लता दीदी को झुककर प्रणाम करते हुए नजर आ रहे हैं. अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है कि, ‘लता दीदी को उनकी जयंती पर याद करते हुए. अपने भावपूर्ण गीतों के कारण वे हमेशा लोगों के दिलों और दिमाग में जिंदा रहेंगी. लता दीदी और मेरा एक खास रिश्ता था. मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला है.’

लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में हुआ था निधन

लता मंगेशकर ने छोटी उम्र में ही गाना शुरु कर दिया था और बॉलीवुड में भी उन्हें जल्दी ब्रेक मिल गया था. उन्होंने अपने 7 दशक के करियर में कई भाषाओं में हजारों गाने गए थे. ‘नाइट एंगल ऑफ इंडिया’ और स्वर कोकिला जैसे नामों से पहचान रखने वाली लता जी का 92 साल की उम्र में 6 फरवरी 2022 को निधन हो गया था.
Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version