29 September 2024 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

29 September 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 29 सितंबर, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

29 सितंबर, रविवार का पंचांग (Panchang 29 September 2024)

29 सितंबर दिन रविवार को अश्विन माह कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी है. द्वादशी तिथि रविवार शाम 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. 29 सितंबर रविवार को द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा. रविवार रात 12 बजकर 27 मिनट तक साध्य योग रहेगा. साथ ही 29 सितंबर पूरा दिन पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो रविवार को अभिजीत मुहूर्त 11:47 से 12:35 मिनट तक रहेगा. वहीं, राहुकाल शाम 04:40 से 06:09 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

29 सितंबर, रविवार का पंचांग (Panchang 29 September 2024)

तिथि- द्वादशी तिथि
माह- अश्विन
योग- साध्य योग
आज का नक्षत्र – मघा नक्षत्र
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – रविवार
चंद्रमा राशि – सिंह
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:47 से 12:35 मिनट तक रहेगा.

राहुकाल- शाम 04:40 से 06:09 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:13 am
सूर्यास्त- शाम 6:09 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

हरियाणा में मुठभेड़ः पुलिस ने दो इनामी शूटरों को किया ढेर, जुड़े थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से

Lawrence Bishnoi Gang Encounter: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां बहादुरगड़ में हरियाणा STF बहादुरगढ़ और दिल्ली...

More Articles Like This

Exit mobile version