Malaika Arora पर टूटा दुखों का पहाड़, एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर दी जान

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक मलाइका के पिता ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी है. ये घटना आज सुबह 9 बजे घटी है. वहीं, अपने पिता की इस खबर को सुनने के बाद मलाइका पुणे से मुंबई के लिए निकल चुकी हैं. फिलहाल उनके पिता के शव को मुंबई के अस्पताल में रखा गया है.

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

बता दें कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनील अरोड़ा की ये खबर सुनते ही एक्ट्रेस के एक्स पति अरबाज खान उनके घर पहुंचे हैं. वहीं, पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि मलाइका के पिता ने छठी मंजिल की गैलरी से कूदकर खुदकुशी की है. घटनास्थल पर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच चुकी है. फिलहाल वहां पर पलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस के पिता पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

मुंबई के लिए रवाना हुई मलाइका

मलाइका अरोड़ा के पिता ने जब आत्महत्या की, तब उस दौरान एक्ट्रेस घर पर नहीं थी. मलाइका आज सुबह पुणे में थी. अपने पिता की मौत की खबर सुनते ही मलाइका पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं. इस दुखद खबर के बाद फिल्मी जगत के कई सितारे एक्ट्रेस के घर पहुंच रहे हैं.

Latest News

देश का सबसे बड़ा और दिल्ली NCR का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा नोएडा एयरपोर्ट, जानें क्या है सबसे खास

Noida Jewar Airport Inauguration Today Live Updates: करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना...

More Articles Like This