बड़ी फिल्मों की भूखी हैं मनीषा रानी, बॉलीवुड में काम करने को लेकर किया बड़ा खुलासा

Bigg boss season 17: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में गर्दा उड़ाने के बाद मनीषा रानी अब जल्द ही टोनी कक्कड़ के म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं. हाल ही में मनीषा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को लेकर अपने पागलपन के बारे में बताया. मनीषा ने हंसते हुए बताया कि उन्हें बड़ी फिल्म की भूख है, और अगर उन्हें मौका मिला तो अपने 10 मिनट के रोल को भी बड़ी शिद्दत से करेंगी.

10 मिनट का भी काम बड़ी शिद्दत से करेंगी मनीषा
आपको बता दें एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा से पूछा गया कि वो अगले 5 साल में खुद को कहा देखती हैं इस पर मनीषा ने कहा, “फिलहाल तो मैंने इस बारे में कुछ सोचा नही है, लेकिन मैं मानती हूं कि सोचने से कुछ भी नहीं होता बल्कि हमारे करने से सब कुछ होता है. मेरा मन है कि मैं किसी बड़ी फिल्म या म्यूजिक वीडियो में नजर आऊं. अगर मुझे फिल्म में दस मिनट का भी काम मिल जाए तो भी मैं वो काम शिद्दत से कर लूंगी. वैसे तो मैं जिंदगी में बहुत कुछ करना चाहती हूं और इसलिए मैं खूब मेहनत भी कर रही हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि एक दिन, मैंने जो कुछ भी चाहा है, वो सब कुछ मुझे मिल जाएगा.”

रियलिटी शो भी करना चाहती हैं मनीषा रानी
मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक, मनीषा रानी अब बिग बॉस सीजन 17 में भी नजर आएंगी. हालांकि अभी तक इसको लेकर मनीषा रानी ने कोई ऑफिशीयल अनाउंसमेंट नहीं की है. बिग बॉस सीजन 17 में अपनी एंट्री को लेकर मनीषा ने कहा, “बिल्कुल क्यों नहीं? अगर मुझे दर्शकों का इतना ही प्यार मिलता रहा तो मैं फ्यूचर में रियलिटी शो जरूर करना चाहूंगी. दरअसल मुझे अच्छा काम करना है, तो मैं जो भी अच्छा काम मिलेगा, वो करने के लिए हमेशा तैयार रहूंगी.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version