मई में Entertainment का फूल डोज, रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में-वेब सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

May Movie Calendar 2024: इस साल मई महीने में इंटरटेनमेंट का फूल डोज मिलने वाला है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से इस महीने की शुरुआत हुई है. ये वेब सीरीज 1 मई से ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. साथ कई और फिल्में और वेब सीरीज अब इस महीने में ओटीटी पर आनी बाकी हैं. यहां पूरी लिस्ट है.

द ब्रोकन न्‍यूज सीजन 2

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और जयदीप अहलावत की वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्‍यूज सीजन 2’ जी 5 पर 3 मई को रिलीज होने वाली है. इस सीरीज में दो न्‍यूज चैनल आवाज भारती न्‍यूज और जोश 24/7 के बीच दुश्‍मनी को दिखाया जाएगा. दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्‍मन है और इन दोनों की दुश्‍मनी का फायदा राजनेता उठा रहे हैं.

श्रीकांत रिलीज डेट- 10 मई

तुषार हीरानंदानी की निर्देशित फिल्‍म श्रीकांत इसी महीने बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में मुख्‍य भूमिका में राजकुमार राव नजर आएंगे. वो इस फिल्म में श्रीकांत बोला के किरदार में दिखेंगे. ये एक बायोपिक फिल्म है, जो श्रीकांत की जिंदगी पर ही बेस्‍ड है. राजकुमार राव के साथ इस मूवी में शरद केलकर भी होंगे.

टिप्सी रिलीज डेट- 10 मई

आशिकी फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले दीपक तिजोरी की फिल्म ‘टिप्सी’ में 3 महिलाओं की कहानी दिखाई गई है. दीपक इस फिल्म के माध्‍यम से निर्देशन क्षेत्र में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं. इस फिल्म में सोनिया ब्रिजी, अलंकृता सहाय, कायनात अरोड़ा सहित कई और अभिनेत्री दिखाई देंगी.

मिस्टर एंड मिसेड माही रिलीज डेट – 31 मई

राजकुमार राव की दूसरी फिल्म ‘मिस्टर एंज मिसेज माही’ भी इसी महीने आने वाली है. इसमें उनके साथ जान्हवी कपूर दिखेंगी. निर्देशक शरण शर्मा की ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. फिल्म ‘रूही’ के बाद राजकुमार और जान्हवी कपूर दूसरी बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे. पहले ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट बढ़ा दी गई.

भैया जी रिलीज डेट- 24 मई

अभिनेता मनोज बाजपेयी एक मंझे हुए कलाकार हैं. अपनी शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है. उनकी फिल्म भैया जी भी मई में रिलीज होने जा रही है. खास बात ये है कि मनोज बाजपेयी की ये 100वीं फिल्म है. भैया जी फिल्‍म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है. ये एक एक्शन ड्रामा फिल्‍म है.

किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स रिलीज डेट- 24 मई

किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स एक हॉलीवुड फिल्म है. इसका हिंदी ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म का निर्देशन वेस बॉल ने किया है. इसमें बंदरों और इंसान के बीच संघर्ष को दिखाया गया है. ये फिल्म एक साथ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में एंट्री करने वाली है.

शैतान ओटीटी रिलीज डेट- 3 मई

एक्‍टर अजय देवगन और आर. माधवन की फिल्म ‘शैतान’ 8 मार्च को सिनेमाघरों में एंट्री की थी. फिल्म ने अच्छी कमाई की थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर एंट्री करने वाली है. तो अब आप शैतान का जादू घर पर बैठकर ओटीटी पर देख सकते हैं. ये फिल्‍म ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है.

योद्धा रिलीज डेट- 15 मई

इस महीने 15 मार्च को योद्धा अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. घर पर बैठकर छुट्टियों का मजा लेने वाले इस एक्शन मूवी को देख सकते हैं. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्‍य भूमिका में थे.

ये भी पढ़ें :- कनाडा में Diljit Dosanjh का जलवा, वैंकूवर स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन रचा इतिहास

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version