MS Dhoni Birthday: सलमान खान ने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MS Dhoni Birthday: महान भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रविवार, 7 जुलाई को अपना 43वां बथडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एमएस धोनी को इस खास मौके पर फैंस, परिवार और दोस्त सोशल मीडिया के माध्‍यम से बधाइयां दे रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने एक विशेष पोस्ट के साथ महेंद्र सिंह धोनी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दीं.

भाईजान का पोस्ट

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को शुभकामनाएं देने के लिए एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में सलमान खान एमएस धोनी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और खिलाड़ी अपना बर्थडे केक काटते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब! @mahi7781″.

MS Dhoni Birthday

बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल

भाईजान की ओर से पोस्‍ट किए गए इस फोटो के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें भाईजान को धोनी केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में साक्षी धोनी भी दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़े: Jammu-Kashmir: कुलगाम में दो जगह मुठभेड़, अब तक पांच आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

Latest News

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से अरेस्ट, यूपी STF और लखनऊ पुलिस ने बहन के साथ दबोचा

लखनऊः लखनऊ के कैफे ऑनर शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपित मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ पुलिस ने यूपी एसटीएफ...

More Articles Like This

Exit mobile version