देवघर में अचानक जमींदोज हुई बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Building Collapsed in Deoghar: गुजरात के सूरत में हाल में ही एक बड़ी इमारत जमीदोज हो गई थी. इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर थी. इसके बाद झारखंड के देवघर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. देवघर में एक 3 मंजिला इमारत रविवार सुबह गिर गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ ने 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है. इसी के साथ कुछ अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू का काम लगातार किया जा रहा है.

रविवार सुबह का हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज सुबह 6 बजे के करीब का है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. एनडीआरएफ के निरीक्षक रंधीर कुमार द्वारा बताया गया कि 2 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कुछ अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है. उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

क्या बोले स्थानीय लोग

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को सुबह 6 बजे के करीब अचानक तेज धमाके के साथ यह बिल्डिंग गिर गई. इमारत के गिरते ही चारों ओर धूल फैल गया. इसको देखने के बाद आस पास के लोग भागने लगे. कुछ देर बाग स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मानें तो इन दिनों देवघर में जमकर बारिश हो रही है. ऐसे में आशंका जताई गई कि पुराना मकान होने के चलते यह गिर गया होगा.

मौके पर पहुंचे सांसद

इस घटना की जानकारी होने के साथ ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के उपायुक्त, एसपी समेत जिले के कई अधिकारी तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य एनडीआरएफ द्वारा किया जा रहा है. पूरे बचाव कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है. वहीं, इस हादसे को लेकर सांसद निशिकांद दूबे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि देवघर में आज सुबह 6 बजे के आसपास बमबम झा पथ पर तीन मंजिला मकान ढह गया. सुबह से मैं खुद BJP के वरिष्ठ नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर हूं. घायलों के लिए देवघर एम्स ने इलाज की सुविधा कर रखी है.

यह भी पढ़ें: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू भी होंगी शामिल; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Latest News

Silicon Valley Open: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, रोमांचक मुकाबले में मिस्र की सलमा को हराया

Redwood City: दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी भारत की अनाहत सिंह ने मिस्र की छठी सीड सलमा हैनी...

More Articles Like This

Exit mobile version