भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, राष्ट्रपति मुर्मू भी होंगी शामिल; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jagannath Rath Yatra 2024: ओडिशा के पुरी शहर में पिछले दो-तीन दिनों से अलग ही रौनक है. भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा उत्सव आज यानी 7 जुलाई को शुरू हो चुकी है. राज्य सरकार ने इसके लिए विशेष व्यवस्था की है. दो दिवसीय इस रथ यात्रा में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रपति मुर्मू भी होंगी शामिल

दरअसल, दो दिवसीय पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत आज हो गई है. इस बार रथ उत्सव की खास बात यह है कि 53 वर्षों बाद यह यात्रा दो दिनों की होगी. अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा सरकार ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यापक व्यवस्था की है, जो आमतौर पर एक ही दिन आयोजित की जाती है. वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी श्रद्धालुओं के साथ इस रथ यात्रा में शामिल होंगी.

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा उत्सव को लेकर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं, हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे.’

जानिए इस बार क्यों हो रही दो दिन की यात्रा

बता दें कि हर साल भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा एक दिन ही आयोजित की जाती है. लेकिन इस बार ग्रह-नक्षत्रों की गणना के चलते दो-दिवसीय यात्रा आयोजित की गई है. इससे पहले वर्ष 1971 में दो-दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया था. हालांकि, तीन भाई-बहन देवी-देवताओं – भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा और भगवान बलभद्र से संबंधित त्योहार से जुड़े कुछ अनुष्ठान भी रविवार को एक ही दिन में आयोजित किए जाएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version