Munmun Dutta Marriage. शादी के सवाल पर मुनमुन दत्ता ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे अकेले रहना पसंद है’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Munmun Dutta Marriage: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई टीवी शो नहीं, बल्कि शादी और सिंगल लाइफ को लेकर किया गया सोशल मीडिया पोस्ट है. मुनमुन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रिया मिल रही है.

इंस्टाग्राम वीडियो के साथ शेयर की अपनी सोच

मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रैवल जर्नी का एक वीडियो साझा किया. वीडियो में वह अलग-अलग देशों की खूबसूरत जगहों पर घूमती, ट्रैकिंग करती और बेफिक्र अंदाज में जिंदगी का आनंद लेती नजर आ रही हैं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “लोग कहते हैं कि तुम हमेशा अकेली रह जाओगी और मेरा जवाब है- बहुत बढ़िया, मुझे यही पसंद है.” इस पोस्ट के जरिए मुनमुन ने साफ कर दिया कि वह अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना पसंद करती हैं और दूसरों की सोच से खुद को प्रभावित नहीं होने देतीं.

फैंस ने की जमकर तारीफ

मुनमुन दत्ता के इस वीडियो और कैप्शन को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कई फैंस ने उनके आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज की तारीफ की, जबकि कई लोगों ने उनकी स्वतंत्र सोच का समर्थन किया.

‘बबीता जी’ के किरदार से मिली खास पहचान

मुनमुन दत्ता पिछले कई वर्षों से लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबीता जी’ का किरदार निभा रही हैं. शो में उनकी और जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है.

दिलीप जोशी ने की थी सिफारिश

एक पॉडकास्ट में मुनमुन दत्ता ने खुलासा किया था कि ‘बबीता जी’ के किरदार के लिए उनके नाम की सिफारिश अभिनेता दिलीप जोशी ने की थी. उन्होंने बताया कि दिलीप जोशी ने सिर्फ उनके ही नहीं, बल्कि अमित भट्ट (बापूजी) और दिशा वकानी (दयाबेन) के नाम का सुझाव भी शो के मेकर्स को दिया था. इसके बाद उन्हें शो का हिस्सा बनने का मौका मिला और आज वह टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.

यह भी पढ़े: ग्रैमी पुरस्कार विजेता और दिग्गज सिंगर डेविड का निधन, 84 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Latest News

Beijing Plane Crash: बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, हादसे के बाद पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

चीन की राजधानी बीजिंग में शुक्रवार को एक हल्का विमान CITIC Tower से टकरा गया. हादसे के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version