हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक और उनकी पत्नी की हत्या के शक में बेटा गिरफ्तार, जांच में पुलिस को हुआ संदेह

Los Angeles: हॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर की हत्या में अब एक नया मोड़ सामने आया है. पुलिस जांच में हत्या का शक कपल के बेटे निक रेनर पर है. इसके बाद पुलिस ने निक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उससे पूछताछ भी शुरू कर दी है. बता दें कि दो दिन पहले रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर के शव उनके ही घर से बरामद किए गए थे. दोनों के शरीर के किसी धारदार से कट के निशान मिले थे.

खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया

इंडस्ट्री से जुड़ी इस चौंकाने वाली खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई. वहीं इस डबल मर्डर केस में अब बेटे के शक इस सेवारदात में एक नया मोड़ सामने आया. 14 दिसंबर को रॉब रेनर और मिशेल सिंगर की हत्या की गई थी. शुरुआती जांच में पुलिस ने कई एंगल से मामले को देखा लेकिन सबूतों और परिस्थितियों के आधार पर सबसे पहले शक बेटे निक रेनर पर गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आधिकारिक रूप से साबित नहीं हो पाया

हालांकि अभी तक यह आधिकारिक रूप से साबित नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे वही जिम्मेदार है या इस मामले में कोई और शामिल है. फिलहाल जांच चल रही है. पुलिस हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निक रेनर इस समय लॉस एंजिल्स काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट की हिरासत में है. उसकी जमानत राशि करीब 40 लाख डॉलर तय की गई है. बताया जा रहा है कि रविवार को ही उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.

डबल मर्डर की जानकारी गोपनीय

शुरुआत में इस डबल मर्डर की जानकारी को गोपनीय रखा गया था लेकिन बाद में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए यह खबर सामने आई. इसके बाद परिवार ने मीडिया से इस कठिन समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि निक रेनर और उनके पिता रॉब रेनर के बीच रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं थे. हालांकि, दोनों ने फिल्म बीइंग चार्ली में साथ काम भी किया था. इस फिल्म को निक ने लिखा था जबकि रॉब रेनर ने इसका निर्देशन किया था. अब इन पुराने रिश्तों और मतभेदों को भी जांच के दायरे में लाया जा रहा है.

अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का किया निर्देशन

रॉब रेनर हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक, निर्माता और अभिनेता थे. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों का निर्देशन किया. जिनमें व्हेन हैरी मेट सैली, मिजरी, और ए फ्यू गुड मेन जैसी क्लासिक फिल्में शामिल हैं. उन्होंने साल 1989 में मिशेल सिंगर से शादी की थी और दोनों के बच्चे भी हैं. रॉब रेनर का नाम हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर्स में शुमार किया जाता है.

इसे भी पढ़ें. UP: सीएम योगी ने डॉ रामविलास दास वेदांती का किया अंतिम दर्शन, कहा- राम के काम में लगा रहा उनका जीवन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version