भिखारी पाकिस्तान की Aditya Dhar से अजीब डिमांड, धुरंधर 2 के मुनाफे का मांगा 50%

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhurandhar 2: दुनियाभर में इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सुर्खियों में बनी हुई है. सिनेमाघरों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वहीं, पाकिस्तान ने एक बार फिर ‘पैसा देख नहीं की भीख मांगना शुरू’ डायलॉग को सच साबित कर दिया है. दरअसल, पाकिस्तान के कराची के लियारी इलाके के कुछ लोग आदित्य धर से फिल्म के 50% मुनाफे की डिमांड की है.

लियारी इलाके से जुड़ा है फिल्म की कहानी का हिस्सा

धुरंधर के बाद हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हुई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में है. फिल्म की कहानी का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के लियारी इलाके से जुड़ा हुआ दिखाया गया है. जिसके बाद लियारी के कुछ लोग कह रहे कि जब फिल्म उनके इलाके पर आधारित है, तो उन्हें भी इसका फायदा मिलना चाहिए.

50% हिस्सा लियारी के लोगों को देना चाहिए Dhurandhar 2

सोशल मीडिया पर ये मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स कहता है कि डायरेक्टर को फिल्म की कमाई का कम से कम 50% हिस्सा लियारी के लोगों को देना चाहिए. वहीं, कुछ लोग 5 करोड़, तो कुछ 20 करोड़ की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस पैसे से इलाके में अस्पताल या विकास कार्य किए जा सकते हैं.

ये भी रख दी मांग

वहीं, वीडियो में एक शख्स ने कहा कि अगर पैसा देना संभव नहीं है, तो कम से कम लियारी के मशहूर चील चौक की सफाई और सजावट करवा दी जाए. लाइट्स ठीक करवाई जाएं और इलाके को थोड़ा बेहतर बनाया जाए. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग पाकिस्तान का खूब मजाक बना रहे हैं. लोगों ने भरभरकर कमेंट किया है.

  • “भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है”
  • “ऐसी डिमांड तो पहली बार देखी”
  • “पब्लिसिटी का नया तरीका है”
  • “इंटरनेशनल भिखारी”

ये भी पढ़ें- ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित गायक-गीतकार चिप टेलर का निधन, हॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक

Latest News

इजरायल में 38 साल बाद पहली बार तय समय पर पड़ेंगे वोट, 27 अक्टूबर को होगा नेतन्याहू की किस्मत का फैसला

Israel Election: इजरायल में आम चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है. नेसेट के कानूनी सलाहकार सागिट अफिक...

More Articles Like This

Exit mobile version