पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया संग Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में पहुंचे बादशाह! स्टेज पर मचाया धमाल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diljit Dosanjh London Concert: बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जाने के लिए हर कोई बेताब रहता है. दिलजीत अपने गानों से लोगों का क्रेज बढ़ा देते हैं. हाल ही में सिंगर ने लंदन में कॉन्सर्ट किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. वहीं, उनके इस कॉन्सर्ट बॉलीवुड रैपर बादशाह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ पहुंचे थे.

बादशाह संग कॉन्सर्ट में गई हानिया

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की तस्वीरें सामने आने के बाद ये खबरें तेज हो गईं कि बादशाह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड हानिया आमिर के साथ पहुंचे थे. दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें बादशाह भी नजर आए. वहीं, एक वीडियो में बादशाह ने दिलजीत के साथ स्टेज शेयर भी किया. एक दूसरी तस्वीर में दिलजीत बादशाह को गले लगाते नजर आए.

दिलजीत ने हानिया को स्टेज पर बुलाया

वहीं, इस दौरान दिलजीत ने हानिया को स्टेज पर बुलाया, लेकिन एक्ट्रेस ने उन्हें बार-बार मना किया. हालांकि, वो फिर स्टेज पर गईं. दोनों ने एक साथ खूब एंजॉय किया. इन तस्वीरों के बाद से ही ये चर्चा होने लगी कि बादशाह और हानिया एक साथ कॉन्सर्ट एंजॉय करने पहुंचे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maida Azmat (@maidaazmat)

हानिया-बादशाह की आ चुकी हैं लिंकअप की खबरें

काफी लंबे समय से बादशाह और हानिया की लिंकअप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. कई मौके पर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है. हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सामने नहीं रखा है. दोनों अपने इस रिश्ते को दोस्ती का नाम देते हैं.

इंस्टाग्राम के जरिए बने दोस्त

एक इंटरव्यू के दौरान हानिया ने कहा था कि बादशाह और उनके बीच गहरा कनेक्शन है. हानिया ने बताया- हम इंस्टाग्राम के जरिए दोस्त बने. हमने हमारे बीच की दोस्ती को ईमानदारी से बनाए रखा है. हम कई मामलों में एक जैसे हैं. बादशाह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं.

ये भी पढ़ें- ‘चुम्मा’ गाने पर पवन सिंह ने लगाया तृप्ति डिमरी के साथ ठुमका, फैंस बोले- अरे जान लेबू का!

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This