Suman Kalyanpur: दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है. अपनी मधुर आवाज से देशभर के लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिंगर सुमन कल्याणपुर का 31 मई को निधन हो गया. सुमन कल्याणपुर ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
Suman Kalyanpur इन मशहूर गानों को दे चुकी हैं अपनी आवाज
सुमन कल्याणपुर ने “ना ना करते प्यार तुम्हीं से”, “आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे”, “तुमने पुकारा और हम चले आये” जैसे मशहूर गानों को आवाज दी है. इंडियन प्लेबैक सिंगिंग में सुमन कल्याणपुर ने अपनी खास जगह बनाई है. उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत के नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. वरिष्ठ एनसीपी नेता शरद पवार और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपना शोक व्यक्त किया है.
शरद पवार ने जताया शोक
वरिष्ठ एनसीपी नेता शरद पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सुमन कल्याणपुर के निधन की खबर बेहद दुखद है. अपनी मधुर, सुरीली और भावपूर्ण आवाज से उन्होंने भारतीय संगीत जगत को समृद्ध किया. हिंदी, मराठी और कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उनके अमर गीतों ने पीढ़ियों के दिलों पर अपना प्रभाव जमाया है. उनके निधन से इंडियन क्लाइसिक और लाइट म्यूजिक के एक गोल्डन एरा का अंत हो गया है. मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”
ज्येष्ठ पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपूर यांच्या निधनाचे वृत्त अत्यंत दुःखद आहे. आपल्या मधुर, सुरेल आणि भावस्पर्शी आवाजाने त्यांनी भारतीय संगीतविश्व समृद्ध केलं. हिंदी, मराठीसह अनेक प्रादेशिक भाषांतील त्यांच्या अजरामर गीतांनी अनेक पिढ्यांच्या भावविश्वावर अधिराज्य गाजवलं.
त्यांच्या… pic.twitter.com/RZike9Xk1G
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) May 31, 2026
मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “दिग्गज पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन से भारतीय संगीत जगत की एक मधुर, सुरीली और दिल को छू लेने वाली आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई है. छह दशकों से ज्यादा समय तक उन्होंने अपनी अद्वितीय गायकी से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया. मराठी, हिंदी, बंगाली, ओडिया और अन्य भाषाओं में उनके अमर गीत संगीत जगत के लिए एक अनमोल खजाना बने रहेंगे.
ज्येष्ठ पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपूर यांच्या निधनाने भारतीय संगीतविश्वातील एक मधुर, सुरेल आणि भावस्पर्शी स्वर आज कायमचा शांत झाला. सहा दशकांहून अधिक काळ आपल्या अद्वितीय गायनाने त्यांनी रसिकांच्या मनावर अधिराज्य गाजवले. मराठी, हिंदी, बंगाली, ओडिया अशा विविध भाषांतील त्यांच्या… pic.twitter.com/Yb83fRmKvx
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 31, 2026
पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित सुमन जी ने अपनी जादुई आवाज से भारतीय संगीत को समृद्ध किया. उनके गीतों की मधुरता और भावपूर्ण अभिव्यक्ति हमेशा स्मृतियों में बसी रहेगी. उनका निधन संगीत जगत के लिए एक गहरा नुकसान है. मैं उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवार के शोक में शामिल हैं. ॐ शांति!”

