फेमस तमिल डायरेक्टर रमेश सुब्रमण्यम का निधन, महज 49 वर्ष की उम्र में बोन कैंसर ने ली जान

Must Read

Ramesh Subramaniam Passes Away: तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रख्यात निर्देशक व निर्माता रमेश सुब्रमण्यम का महज 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, रमेश सुब्रमण्यम पिछले काफी समय से बोन कैंसर (हड्डियों के कैंसर) की बीमारी से जूझ रहे थे. पिछले कुछ महीनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली. परिवार ने अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल सुबह कोयंबटूर जिले के सुगनापुरम में किया जाएगा.

पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक

‘विल अंबु’ के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले रमेश सुब्रमण्यम के निधन की खबर मिलते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फिल्म जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बता दें कि रमेश सुब्रमण्यम ने मशहूर फिल्म निर्माता सुसेंथिरन के असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने सफर की शुरुआत की थी.

बतौर स्वतंत्र निर्देशक डेब्यू

साल 2016 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विल अंबु’ में उन्होंने बतौर स्वतंत्र निर्देशक डेब्यू किया. ‘विल अंबु’ के बाद उन्होंने ‘द किलर मैन’ नाम से एक और फिल्म बनाई, जिसमें अभिनेता विक्रांत और कॉमेडियन योगी बाबू ने मुख्य किरदार निभाया. रमेश सुब्रमण्यम के निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस, दोस्तों और सहकर्मियों ने शोक जताना शुरू कर दिया है.

बेहद मेहनती इंसान के रूप में याद किया

फिल्म जगत से जुड़े कई दिग्गजों ने उन्हें एक मृदुभाषी, शांत और बेहद मेहनती इंसान के रूप में याद किया, जिन्होंने हमेशा बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप अपने सपनों को पर्दे पर उतारने का काम किया. तमिल सिनेमा के कई कलाकारों ने कहा है कि रमेश के जाने से इंडस्ट्री ने एक बेहद प्रतिभाशाली और जमीन से जुड़ी हुई कलात्मक रूह को खो दिया है, जिसकी कमी हमेशा खलेगी.

इसे भी पढ़ें. स्विट्जरलैंड में रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी, हमले में तीन लोग घायल, पुलिस ने मौके पर ही संदिग्ध को दबोचा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This