Sanya Sagar संग तलाक पर Prateik Babbar ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जल्दबाजी में हुई थी शादी’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prateik Babbar: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने एक इंटरव्यू में अपनी एक्स वाइफ और अपने तलाक को लेकर बात की. प्रतीक ने इस साल की शुरुआत यानि जनवरी में अपनी एक्स वाइफ और फिल्म मेकर सान्या सागर से तलाक ले लिया था. इस कपल ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में शादी की थी.

हालांकि, दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और वे अलग हो गए. इसके बाद प्रतीक ने प्रिया बनर्जी को डेट करना शुरू कर दिया. वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए प्रतीक ने पहली बार अपने तलाक के बारे में खुलकर बात की. उन्हों ने बताया कि तलाक के बाद वो पूरी तरह टूट गए थे. एक्टर ने कहा, उनकी पहली शादी जल्दबाजी में हुई थी, उन पर फैमिली प्रेशर था, 32 तक शादी और 35 तक उन्हें बच्चे करने थे.

शादी को बताया जल्दबाजी
सान्या सागर संग शादी को लेकर प्रतीक बब्बर ने कहा, “हम प्यार में थे. इसलिए हमने शादी की. मैं उस रिश्ते को पूरा सम्मान देना चाहता था, जिसका वो हकदार था. हम दो अलग-अलग लोग थे. हमारे पास एक-दूसरे को समझने का समय नहीं था. मुझे लगता है कि शादी या किसी सॉलिड एक्शन से पहले एक-दूसरे के बारे में जानना बेहद जरूरी है. ये शादी जल्दबाजी में की गई थी. कुछ फैमिली प्रेशर था. मैं 32 साल का था और मैं 35 साल तक बच्चे पैदा करना चाहता था.”

शादी में महसूस हुआ धोखा
प्रतीक बब्बर ने तलाक को लेकर बात करते हुए कहा, “ये दिल तोड़ने वाला था. इसके बाद मैं लंबे समय तक बिखरी हुई जिंदगी जी रहा था. मैंने सभी गलत कारणों से शादी की. हमने सोचा कि हम अपने रास्ते में प्यार और कम्पैटिबिलिटी का पता लगा लेंगे. लेकिन, ये इस तरह काम नहीं करता है. आपको पहले सब कुछ पता लगाना होगा. इमोशनल फ्रसट्रेशन कारण गलत चीजें चुनी और गलत फैसला किया. मुझे अपनी शादी में धोखा महसूस हुआ. लेकिन, अगर ये शादी फेल नहीं होती, तो मैं उस लड़की से नहीं मिल पाता, जो आज मेरी जिंदगी में शामिल है.”

ये भी पढ़े: आमिर खान और किरण राव की ‘लापता लेडीज ‘ और घूंघट में दुल्हनों की अदला-बदली का घनचक्कर

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version