Accident: खड़े ट्रेलर से टकराई दूसरी ट्रेलर, दो की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के मिर्जामुराद से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां क्षेत्र के खजूरी चौकी के सामने स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रेलर की खड़े ट्रेलर से टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, राजस्थान जिंदौली सतारपुर अलवर निवासी राजेश चौधरी (40 वर्ष) अपने खलासी राजस्थान के सोहटा थाना के सतारपुर अलवर निवासी जगदीश प्रसाद (35 वर्ष) के साथ अपनी ट्रेलर से चुना गिराकर खाली ट्रेलर लेकर वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान देर रात खजूरी चौकी के सामने नेशनल हाइवे पर खड़े दूसरे कंटेनर से टक्कर हो गई.

इस हादसे में चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही खजूरी चौकी प्रभारी हरिनारायण शुक्ला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गए.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version