UP News: लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर CM योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को भारत के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम योगी ने वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. सीएम योगी ने देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि लौहपुरुष एक महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे और इसके साथ ही स्वतंत्र भारत में उनका योगदान नए भारत के शिल्पी के रूप में रहा है.

उन्‍होंने कहा कि सरदार पटेल ने भारत के 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया. आज का जो भारत है, वह सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का भारत है. इसलिए पूरा देश भारत की अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करके उनके प्रति श्रद्धावनत होता है.

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के इन्ही मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखकर काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने केवड़िया गुजरात में सरदार सरोवर के तट पर नर्मदा नदी में दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की है. आज वह एक तीर्थ बन गया है. सरदार पटेल के मूल्य और आदर्श हम सभी को एक नई प्रेरणा प्रदान करते हैं.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version