Priyanka Chopra: श्री राम के दरबार में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, बेटी-पति संग किए दर्शन

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ayodhya News: बुधवार को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक व बेटी के साथ अयोध्या पहुंचीं. इस दौरान वह इंडियन लुक में नजर आईं. उन्होंने अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन किए.

प्रियंका चोपड़ा ने करीब 30 मिनट राम लला के दरबार में दर्शन-पूजन किया. राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका अभिनंदन किया गया. प्रियंका चोपड़ा पहली बार अयोध्या पहुंची हैं.

इसके पहले जब प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पहुंची तो जय श्रीराम के नारे लगे. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से उनका अभिनंदन किया गया.

प्रियंका के पति निक भी इंडियन लुक में दिख रहे थे. उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था. वहीं, प्रियंका चोपड़ा पीले रंग की साड़ी में नजर आईं.

Latest News

AI से न्यूड फोटो बनाने पर बवाल, xAI ने बैन लगाने वाली सरकार पर ही ठोका मुकदमा

Elon Musk: किसी भी सिंपल सी फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसे नकली न्यूड तस्वीर में...

More Articles Like This

Exit mobile version