Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas की गोद में बैठकर खिंचवाई फोटो, बेटी की हरकतों ने जीता फैंस का दिल

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Priyanka Chopra Photos: ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को अच्छे से मालूम है कि उन्हें अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है. अभिनेत्री अपने बिजी शेड्यूल से वक्‍त निकालकर अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करना कभी नहीं भूलती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फैमिली के साथ विंटर वेकेशन एन्जॉय किया है.

पति की गोद में बैठी दिखीं ‘देसी गर्ल’

प्रियंका चोपड़ा ने 23 दिसंबर 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी तस्‍वीरें शेयर की हैं. पहली फोटो में अभिनेत्री अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी दिखाई दीं. व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में स्टाइलिश प्रियंका ने पति निक की गोद में कैंडिड फोटो क्लिक कराई.

 

प्रियंका ने बेटी के साथ डिनर डेट किया एन्जॉय

अभिनेत्री ने बाकी की फोटोज में अपने डिनर डेट की झलकियां दिखाई हैं. एक में वो अपनी दोस्त के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं. वहीं, एक और तस्वीर में उन्होंने डिनर टेबल पर रखी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के टॉय कार की झलक दिखाई.

मालती की ये हरकतें जीत लेंगी दिल

प्रियंका ने बेटी मालती की कुछ और तस्वीरें सांझा की हैं. एक में वह अपनी मिनी लग्जरी कार के ऊपर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं. वहीं एक तस्वीर में वह झूला झूल रही हैं. एक में प्रियंका अपनी लाडली के साथ गार्डन एरिया में खेलती नजर आ रही हैं. तीनों में ही मालती की क्यूटनेस दिल जीत रही है.

अभिनेत्री ने इस ब्यूटीफुल फोटो एल्बम को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हाल ही में.”  प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और उनकी बेटी मालती की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग सबसे ज्यादा प्यार प्रियंका की बेटी पर लुटा रहे हैं. उनकी क्यूटनेस ने चाहने वालों का दिल जीत लिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This