अगले साल रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म Raid 2, डायेरक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Must Read

Raid 2 Update: अजय देवगन की फिल्म रेड साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया था और उनकी ये फिल्म सुपरहिट रही। राज कुमार गुप्ता ने कुछ समय पहले ही अपनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट का ऐलान किया था। बता दें कि रेड में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर बने थे और फिल्म के दूसरे पार्ट में भी एक्टर इनकम टैक्स ऑफिस बनकर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। जी हाँ फैंस भी अजय देवगन को इस रोल में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन फैंस को अब इस फिल्म के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। दरअसल फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट आया है।

कब रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ?

दरअसल, रेड 2 के डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने खुलासा किया कि रेड 2 अगले साल से शुरू होगी। फिल्म की रिलीज डेट समेत बाकी तारीख भी निर्माताओं की तरफ से फाइनल की जाएगी, लेकिन फिल्म अगले साल तक तो थिएटर्स में आ ही जाएगी। आपको बता दें कि फैंस को उम्मीद थी कि रेड 2 इसी साल के अंत में रिलीज हो जाएगी। लेकिन अब फैंस को इसके लिए इंतजार करना होगा। दावा है कि मेकर्स ने इस फिल्म को सिंघम अगेन की वजह से रोक दिया है। ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। ऐसे में मेकर्स अजय देवगन की दो फिल्मों के बीच क्लैश नहीं चाहते हैं।

अजय देवगन की नई फिल्म हुई फ्लॉप

आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था’ हाल ही में रिलीज हुई,लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई। फिल्म ने 6 दिन में लगभग 9 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ तबू भी हैं।

यह भी पढ़े: Prince Narula की Wife Yuvika Chaudhary का हुआ ग्रैंड बेबी शावर

Latest News

Aaj Ka Suvichar 24 August 2026: आज के 10 प्रेरणादायक सुविचार, बदल देंगे सोचने का नजरिया

24 अगस्त 2026 के 10 प्रेरणादायक सुविचार पढ़ें. ये अनमोल विचार आपको मुश्किल परिस्थितियों में सकारात्मक रहने, खुद पर भरोसा रखने और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे.

More Articles Like This