Rajkummar Rao की नई फिल्म का हुआ ऐलान, हाथ में गन थामे एक्टर ने दिखाया अपना स्वैग

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. एक्टर इन दिनों अपनी इस फिल्म की धुआंधार सक्सेस को जमकर एंजॉय कर रहे हैं.इस बीच एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के ऐलान से फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. लेकिन फिल्म का नाम क्या होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. हालांकि फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है,
जिसमें राजकुमार राव दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अपकमिंग अनटाइटल फिल्म के पहले पोस्टर की झलक दिखाई है. फोटो में देखा जा सकता है कि राजकुमार व्हाइट कुर्ता-पयजामा में नजर आ रहे हैं और वह जीप के ऊपर खड़े हैं और साथ ही उन्होंने हाथ में गन पकड़ी हैं. एक्टर का स्वैग साफ झलक रहा है. पोस्टर पर लिखा है, ‘पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं.’

 

राजकुमार राव ने अपनी फिल्म के पोस्टर को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘बनेंगे क्या बताएंगे कल. फिल्म की अनाउंसमेंट कल होगी.’ राजकुमार की नई फिल्म के पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. पोस्ट में एक यूजर ने लिखा, ‘अब आएगा मजा’ जबकि  दूसरे ने लिखा , ‘ये मूवी खतरनाक होगी’.आपको बता दें कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव की दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई. इन दिनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है.
Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version