राजपाल यादव को लगा बड़ा झटका, तीन महीने जेल में रहेंगे एक्टर, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका लगा है. चेक बाउंस मामले में एक्टर दोबारा जेल जाएंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा सुनाई है. साथ ही उनपर 7.35 करोड़ का भारी जुर्माना भी लगाया है. आज 10 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. जिसके बाद कोर्ट ने एक्टर की दोषसिद्धि को बरकरार रखा.

तीन महीने जेल में रहेंगे Rajpal Yadav

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को चेक बाउंस के सभी सात मामलों में तीनतीन महीने के जेल की सजा सुनाई है. हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि सभी सजाएं साथ में चलेंगी. ऐसे में एक्टर को कुल तीन महीने की ही सजा भुगतनी पड़ेगी. इसके साथ ही कोर्ट ने हर मामले में 1.05 करोड़ का जुर्माना भी लगाया है. जो कुल मिलाकर 7.35 करोड़ बनता है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि एक्टर को कोर्ट में दिए गए अपने अंडरटेकिंग  का पालन करने के लिए कई मौके दिए गए, लेकिन उन्होंने बारबार अवसर मिलने के बावजूद उसका पालन नहीं किया.

जेल से निकलने के बाद एक्टर ने दिया था बयान

इस केस में राजपाल यादव ने 5 फरवरी 2026 में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. वहीं, जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने ये कहा था कि  ‘अगले साल सालों में मेरे पास ब्रांडिंग के लिए 1200 करोड़ रुपये का काम है. मेरे पास 4 एग्रीमेंट हैं, इसमें फिल्में शामिल नहीं हैं. कोई प्रोजेक्ट 200 करोड़ रुपये का है, कोई 2000 करोड़ रुपये का. इसमें से कुछ फीस है और कुछ प्रोजेक्ट्स में शेयर हैं. मेरी 10 फिल्में लाइन में हैं

मैं लोगों को पैसा कमाने में मदद करता हूं

एक्टर ने कहा था, ‘मैं कहना चाहता हूं कि मैं पैसों से घिरा हुआ हूं, राजपाल चलती फिरती चेक बुक है. मैं पैसा कमाता हूं, मैं लोगों को पैसा कमाने में मदद करता हूं, और कई घर इस पर डिपेंड करते हैं.’ बता दें कि हाल ही में राजपाल यादव  अक्षय कुमार की फिल्मभूत बंगलाऔरवेलकम टु जंगलमें नजर आए. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई की थी.

ये भी पढ़ें- ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का गाना ‘जलवा’ रिलीज, वेडिंग ट्रैक इस शादी सीजन का नया फेवरेट बनने को तैयार

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version