Entertainment: इस पारंपरिक पोशाक में नजर आए रणदीप हुड्डा और लिन लेशराम, देखें शादी की तस्वीरें

Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. 29 नवंबर को इम्फाल में दोनों ने मणिपुर रीति-रिवाजों से यह ब्याह रचाया. इस मौके पर जहां एक तरफ रणदीप ने सफेद कुर्ते के साथ धोती पहना है तो वहीं, लिन मणिपुरी की पारंपरिक लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

रणदीप-लिन का लुक है बहुत खास
रणदीप-लिन की शादी की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्टर ने मणिपुरी की पारंपरिक पोशाक के साथ एक बहुत ही खास पगड़ी भी पहनी हुई है, जिसने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा है. दरअसल, ये पगड़ी मणिपुर की परंपराओं का सबसे खास हिस्सा है, जिसे मणिपुरी भाषा में Kokyet कहा जाता है. वहीं, सफेद कुर्ता-पजामा के साथ उन्होंने एक शॉल भी लिया हुआ है, जिसे इनाफी कहते हैं. वहीं, उनकी दुल्हन ने जो ड्रेस पहनी है उसे Potloi कहा जाता है.

रिसेप्शन में आएंगे बॉलीवुड सितारे
कपल की शादी में करीबी रिश्तेदार ही शरीक हुए. ऐसे में मणिपुर में शादी रचाने के बाद रणदीप-लिन एक पोस्ट वेडिंग सेरेमनी रखेंगे. हालांकि, डेट अभी तक रिवील नहीं की गई है. मुंबई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे. हालांकि, बॉलीवुड सितारों के भी नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं.

ये भी पढ़ें- Salman Khan: दबंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, मुसेवाला जैसा हाल करने की कही गई बात

कौन हैं रणदीप की दुल्हन लिन
बता दें कि रणदीप की दुल्हन लिन लेशराम एक्ट्रेस और जानी मानी मॉडल हैं. उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. वहीं, लिन कई वर्षों से ज्वैलरी का बिजनेस करती हैं. जिसमें उन्हें काफी सक्सेज मिली है.

Latest News

अर्ध तितली आसन: लंबे समय तक बैठने से होने वाली जकड़न होगी दूर! जानें करने का सही तरीका और फायदे

Half Butterfly Pose: आज की व्यस्त जीवनशैली में घंटों तक कुर्सी पर बैठकर काम करने के कारण कूल्हों, जांघों...

More Articles Like This

Exit mobile version